Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए धड़ल्ले से चला रहा अवैध निर्माणों और दुकानों का खेला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में जिधर देखो उधर अवैध निर्माणों का खेला है,कानूनी नियमों को ठेंगा दिखाते हुए, जैसे मर्जी हो वैसे रिहायशी मकानों में दुकानें खोले हुए है,और लगातार खुलते ही जा रहे है, यह भी देखा गया है कि नई बिल्डिंगों कोई चौथी मंजिल बनाएं जा रहा है, कोई अपने अपने बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज किए ही जा रहा है। बिल्डरों के द्वारा किए गए एक्स्ट्रा कवरेज करने से, फ्लैट खरीदारों को लगभग 6-7 लाख रुपए महंगा पड़ रहा है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के इन लुटेरे बिल्डरों पर संबंधित विभाग के द्वारा कोई ठोस कहे या मजबूत कार्रवाई नहीं करता। इसलिए लुटेरे बिल्डरों के हौसले बुलंद है। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि ताजा शिकायत ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-2203 की मिली है, जिसे नोटिस दे दी गई है, कई अन्य और शिकायतें है , नई बिल्डिंगों में कोई 4 मंजिल बना ली है , कोई एक्स्ट्रा कवरेज किए हुए है पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देखा गया है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -2203 में अवैध दुकानें अवैध रूप से बीते कई सालों से लगातार चलती आ रही है, इन सभी दुकानों पर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद रहे नरेश कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई की थी, जिसे गैर -कानूनी तरीके से खोल व तोड़ कर दुकानें चलाई जा रही है। मजबूत कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों और बिल्डिंग के मालिकों के हौसले बुलंद है। अब इसी बिल्डिंग के नीचे अवैध रूप से एक और नई दुकानें बनाई जा रही है। इतना ही नहीं दुकानों के पीछे ऊपर के दोनों साइडों में धड़ल्ले से अवैध निर्माण के कार्य किए ही जा रहे है। जिसे रोकने वाला कोई नहीं, किए जा रहे अवैध निर्माण संबंधित विभाग का सरेआम मजाक उड़ाए जा रहा है। इससे पहले प्लॉट नंबर -1625 पर 5 -6 दुकानें अवैध रूप से चलाई जा रही है, पर जल्द कार्रवाई संभव है।

इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -1984 जोकि 30 फुट रोड पर है, यहां नई बिल्डिंग बनाई जा रही है पर चौथी मंजिल अवैध रूप से बनाई गई है। और इसके अलावा प्लॉट नंबर -2061, 2453, 3490 , 2052, 2529, 2129 और 761 -762 पर बनाई गई नई बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज करके,फ्लैट्स खरीदारों से लाखों रुपए लूटने के फ़िराक में है बिल्डर लोग। उपरोक्त सभी प्लॉटों के नंबरों को डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी को भेज दी गई है। इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि संबंधित कनिष्ठ अभियंता को जांच करने के आदेश दे दिए है , और प्लॉट नंबर -2203 पर जो अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है, को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जल्द ही सभी दुकानों व बिल्डिंग पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि जितने भी प्लॉटों के नंबर मिले है, और इन सभी पर चल रहे नई बिल्डिंगों के निर्माणों की जांच की जा रही है। गलत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।

Related posts

फरीदाबाद ; पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने जेएनयू की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में सूरजकुंड थाने में तैनात उप-निरक्षक सुरेश को किया लाईन हाजिर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सहयोग से गांव भनकपुर में ह्रदय जांच शिविर लगाया गया,54 मरीजों की जांच की गईं ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देशभर में ठगी की 335 वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x