Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चाइना मूल के साइबर ठगों को कॉलिंग स्पोर्ट देने वाली महिला को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम पुलिस ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्यवाही में चाइना मूल के साइबर ठगों को कॉलिंग स्पोर्ट देने वाली महिला को गिरफ्तार किया है।  चाईना मूल के साइबर ठगों के लिए अपने पति के साथ मिलकर किराए के मकान पर Virtual SIM Box लगाकर भारतीय नागरिकों को साइबर ठगी (गेमिंग, इनवेस्टमेंट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट) के लिए कॉलिंग सपोर्ट देने में आरोपित महिला सक्रिय थी। पुलिस टीम ने कब्जा से वारदात में प्रयोग 7 मोबाईल फोन (03 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 की-पैड फोन व 3 टूटे हुए फोन), 01 वाईफाई मॉडेम, 3 सिंकार्डस व 1 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया है। 
 पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10.02.2026 को  थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ मिलकर सेक्टर-28, गुरुग्राम में साइबर ठगी के लिए virtual सिम बॉक्स लगाया हुआ है और समानांतर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित कर रहा है,  जिससे अंतरराष्ट्रीय VOIP कॉल को लोकल वॉइस कॉल में परिवर्तित करके साइबर अपराधियों द्वारा विदेश में बैठकर भारतीय लोगों के साथ कॉल करके उनके साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इनवेस्टमेंट की ठगी की जा रही है। सिम बॉक्स अत्याधुनिक Sophisticated Setup है, जिसका विदेशों में स्थित आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, समर्थकों से संपर्क करने के लिए और साइबर ठगी के लिए VOIP कॉल रूटिंग का उपयोग करते हैं। अवैध VOIP कॉल रूटिंग देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए हानिकारक है।

उनका कहना है कि सहायक पुलिस आयुक्त साइबर अपराध, गुरुग्राम प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में उपरोक्त सूचना पर निरीक्षक अमित, प्रबंधक थाना साइबर पूर्व, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, गृह मंत्रालय के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई  करते हुए तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सूचना में बताए गए स्थान पर दिनांक 10.02.2026 को सेक्टर-28, गुरुग्राम में रेड की गई, जहां एक बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर एक किराए के मकान में 3 मोबाईल फोन चालू हालत में मिले जो तीनों मोबाईल फोन अपने आप चल रहे थे। उन मोबाइल फोन से अपने आप अलग-अलग भारतीय नंबरों पर कॉल जाती हुई मिली। मोबाईल फोन एक नंबर से फोन कटने के बाद दूसरे नंबर पर फोन अपने आप कॉल कर रहे थे। उन मोबाइल फोन्स की स्क्रीन पर VDMS Apk App दिखाई दे रही थी, वहां पर मौजूद एक महिला को पुलिस टीम द्वारा काबू किया गया जिसकी पहचान Kung Panmae (उम्र-30 वर्ष) निवासी दीमापुर (नागालैंड) वर्तमान निवासी सेक्टर-28, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई। उनका कहना है कि आरोपित महिला से पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि  वह  अपने पति के साथ मिलकर चाईना मूल के साइबर ठगों के लिए उपरोक्त किराए के मकान पर वर्चुअल सिम बॉक्स सेटअप लगवाकर उसे wifi से नेटवर्क एक्सेस देती है। उसका काम इन मोबाइल फोनों को लगातार चार्ज रखना और नेटवर्क connect रखना है। इस virtual सिम बॉक्स के माध्यम से चाइना के साइबर ठग विदेश में बैठ कर यहाँ भारतीय लोगों के साथ डिजिटल अरेस्ट, गेमिंग और इन्वेस्टमेंट इत्यादि प्रकार की साइबर ठगी करने के लिए कॉल करते हैं और उनके साथ ठगी करते है, इस काम के बदले इसके पति को कमीशन मिलता है।  उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला के कब्जा से 07 मोबाईल फोन (03 स्मार्ट मोबाइल फोन, 1 कीपैड फोन, 3 टूटे हुए फोन) , 01 वाईफाई मॉडेम, 03 सिमकार्डस व 01 टूटा हुआ लैपटॉप बरामद किया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित महिला को दिनांक 11.02.2026 को एफआईआर  में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

कुख्यात अपराधी अरेस्ट: मांस विक्रेता राहुल के चाचा हुकुम सिंह की हत्या बदले की भावना से की गई थी।

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश का स्थाई निवासी व मतदाता होना चाहिए उम्मीदवार- डीसी

Ajit Sinha

50 लाख के लेनदेन के चक्कर में एक शख्स इंनोवा गाडी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली,पति -पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x