Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: फीवा द्वारा आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राजेश नागर ने की शिरकत, 300 यूनिट ब्लड एकत्रित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज शनिवार को सेक्टर -15 फरीदाबाद स्थित एक कम्युनिटी सेंटर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित की गई, जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व मंत्री व विधायक मूलचंद शर्मा के भाई टिपर चंद, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता,बल्लभगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष सोहन पाल छोकर के अलावा कई अन्य गणमान्य लोगों ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उपरोक्त सभी लोगों का सबसे पहले बुके भेंट कर स्वागत किया गया, और शॉल उढ़ाकरव पौधे भेट कर सम्मानित किया गया। 

संस्था के प्रधान आकाश गुप्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी बड़े उत्साह पूर्वक ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन सेक्टर -15 ,फरीदाबाद स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया, इस कैंप में 300 यूनिट ब्लड एकत्रित की गई। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने कैंप में पहुंच कर ब्लड डोनेट कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाया।

गुप्ता का कहना है कि आज ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को एक -एक ब्रांडेड कंपनी के हेलमेट, वाटर बोत्तल , चमनप्राश, फ्रूट और जूस दिए गए है। आए हुए सभी लोगों के लिए नाश्ता और खाना की व्यवस्था की गई थी, जिसका लोगों ने भर पुर आनंद लिया। इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप को सफल बनाने में प्रधान आकाश गुप्ता, उमा शंकर गर्ग, राजवीर नेता जी,हिमांशु अग्रवाल, सुनील जटवानी, उमेश ग्रोवर, अवनीश भसीन, अनिल जटवानी, राज गेरा,  अजय गोयल ,आरडब्ल्यूए सेक्टर -15 के प्रधान नीरज चावला,के अलावा दर्जनों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।         

Related posts

फरीदाबाद: बैंक मैनेजर का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाले पूर्व किराएदार दंपति हथियारों सहित पकडे गए।

Ajit Sinha

हरियाणा: अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 5520 बोतलें बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बलात्कार पीड़ित लड़की महिला थाना में शिकायत करने गई पर महिला पुलिस ने उल्टा उसे ही बंद कर दिया, जांच होगी सीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x