Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:नगर निगम फरीदाबाद में करोड़ों के गबन मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद द्वारा सरकारी धन के गबन के  प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को नगर निगम फरीदाबाद के 9 गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय अजय शर्मा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फरीदाबाद की अदालत में चालान (चार्जशीट) प्रस्तुत किया गया।
जिन आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया गया है, उनमें (1) दौलत राम भास्कर, मुख्य अभियंता, (2) नवीन कुमार, आर.एस.ए., (3) हरगूलाल, लोकल ऑडिटर, (4) विशाल कौशिक, ओ.आई.ए., (5) सतीश कुमार, ओ.आई.ए., अकाउंट ब्रांच, (6) विनोद कुमार, अधीक्षक, अकाउंट ब्रांच, (7) नवीन रत्रा, लिपिक, अकाउंट ब्रांच, (8) राजेन्द्र कुमार, लिपिक, अकाउंट ब्रांच तथा (9) सतबीर सिंह, ठेकेदार (निजी व्यक्ति) शामिल हैं।

इन सभी के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 166, 167, 201, 218, 406, 409, 420, 120-बी, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 13(1)(ए) सहपठित 13(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फर्जी वर्क ऑर्डर के जरिए 5.80 करोड़ रुपये का गबन
जांच में सामने आया कि नगर निगम डिवीजन-4, बल्लभगढ़, फरीदाबाद से वर्क ऑर्डर संख्या 1436, 1444, 1445, 1447, 1449 एवं 1456 दिनांक 27.11 .2018 विधिवत जारी ही नहीं किए गए थे। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा फर्जी वर्क ऑर्डर तैयार कर आरोपी ठेकेदार सतबीर सिंह को 5 करोड़ 80 लाख 47 हजार 474 रुपये का अवैध लाभ पहुंचाया गया। गंभीर तथ्य यह भी सामने आया कि उक्त कार्य पहले ही वर्क ऑर्डर संख्या 424/ 2015 के तहत पूर्ण किया जा चुका था, इसके बावजूद दोबारा भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

जांच, एफआईआर और पूर्व कार्रवाई
उपरोक्त आरोपों के संबंध में जांच क्रमांक 06 दिनांक 21.12.2021 को दर्ज की गई थी। आरोपों की पुष्टि होने पर कुल 12 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 21 दिनांक 05.09.2023 थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान भारतीय दण्ड संहिता की धाराएं 467, 468 एवं 471 भी जोड़ी गईं। इस प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमराज, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, फरीदाबाद के विरुद्ध दिनांक 28.12.2023 को ही न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।
मामले में अन्य की संलिप्तता के बारे में अग्रिम जांच जारी है।
रज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग एवं भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

पंचकूला: दिवंगत जेल वार्डर की धर्मपत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

Ajit Sinha

सीएम मनोहर कार फ्री डे पर स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर करनाल एयरपोर्ट पहुंचे और शहरवासियों को दी प्रेरणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी, मुख्यालय डा. अर्पित जैन ने आज तुरंत प्रभाव से 23 हेड कॉस्टेबल को प्रमोट कर ईएएसआई बना दिया गया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x