Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद एक खूंखार कैदी ने सोते हुए साथी कैदी अब्दुल रहमान की सनसनीखेज हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद तीन कैदियों में से एक खूंखार अपराधी अरुण चौधरी ने आज तड़के गहरी नींद में सो रहे अपराधी अब्दुल रहमान की नकुले नुमा पत्थर से मार -मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी, इस खूंखार अपराधी अरुण चौधरी के खिलाफ संबंधित थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। खूंखार अपराधी अरुण चौधरी को वर्ष-2024 में जम्मू एवं कश्मीर के जेल से फरीदाबाद के नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। अपराधी अरुण चौधरी पर हत्या, हत्या की कोशिश सहित कुल 8 संगीन मुकदमे दर्ज है। वही बम से संबंधित आपराधिक मामले में मृतक अब्दुल रहमान वर्ष 2025 से नीमका जेल में बंद था। जेल प्रशासन की शिकायत पर संबंधित थाने में खूंखार अपराधी अरुण चौधरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।

Related posts

कार्ड की डिटेल हैक कर, उसका क्लोन बनाकर लोगों के एकाउंट से रुपये निकालने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

नई बिजली दरों को लेकर आयोग के सदस्य से फरीदाबाद और गुरुग्राम के उद्योग प्रतिनिधियों की भेंट

Ajit Sinha

प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिल कर अपने प्रेमी की हत्या कर तालाब में फेक दिया था, नौ महीने बाद हुआ खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x