Athrav – Online News Portal
Surajkund चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा हाइलाइट्स

शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : सीएम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी और घायलों का अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जाएगा और इसका खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने से हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की तैनाती पलवल के थाना चांदहट में थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। सुप्रीम अस्पताल में भर्ती 8 घायलों में से 4 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि शेष 4 का इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। इसके अतिरिक्त बीके सिविल अस्पताल में भर्ती 4 घायलों को भी उपचार उपरांत छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोबारा ऐसी घटना ना हो।

Related posts

फरीदाबाद : जिला योजनाकार ( इंफोर्स्मेंट ) ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई के नाम सिर्फ खानापूर्ति की, बिल्डरों के होसलें बुलंद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अग्रिपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने किया लघु सचिवालय पर‘सत्याग्रह’

Ajit Sinha

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में शामिल 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं : सीपी संजय कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x