Athrav – Online News Portal
नोएडा

फूलों से सजेगा 40 फीट ऊँचा केदारनाथ मंदिर, 19 फरवरी से शुरू होगा भव्य फ्लावर शो।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यदि आप प्रकृति और फूलों से प्यार करते हैं,  तो यह खबर आपके लिए है आगामी 9 से 22 फरवरी तक नोएडा के सेक्टर 33 ए स्थित शिवालिक पार्क में नोएडा प्राधिकरण अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भव्य फ्लावर शो का आयोजन करने जा रहा है.  प्राधिकरण की एसीईओ ने बताया कि इस फ्लावर शो का थीम और कलाकृतियों बेहद आकर्षक होगी और सबसे आकर्षण का केंद्र होगा 40 फीट ऊंचा केदारनाथ मंदिर जिसकी प्रतिकृति फूलों से तैयार की गई है।
प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फूलों से तैयार की गई केदारनाथ मंदिर को काफी भव्य होगी. यह मंदिर 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊँचा होगा। फ्लावर शो का मुख्य द्वार भी केदारनाथ थीम पर आधारित है, जिसकी ऊँचाई 25 फीट होगी। मंदिर के सामने फूलों से निर्मित 8 फीट लंबे त्रिशूल, डमरू और नंदी स्थापित किए जाएंगे।

एसीईओ ने बताया कि सिर्फ मंदिर ही नहीं, बल्कि इस शो में फूलों और सब्जियों से बनी कई अन्य आकृतियां भी देखने को मिलेगी, करेले से बना 6 फीट का हाथी भगवान बुद्ध, कमल का फूल,मटका फ्लो और ढोलक शेप की बास्केट फ्लोरल रेप्लिका भी आकर्षक  का केंद्र होगे. मुख्य पाथवे को 7 फीट की बास्केट और पॉट्स से सजाया जाएगा।इस शो में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि देश की बड़ी संस्थाएं भी अपनी प्रदर्शनी लगाएंगी, भारतीय थल सेना, उत्तर रेलवे, दिल्ली और दक्षिण दिल्ली म्यूनिसिपल कोर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, और एडोब (Adobe) जैसे कॉर्पोरेट संस्थान, प्रमुख है.  गार्डनिंग प्रेमियों के लिए यहां 90 स्टॉल और 38 नर्सरी लगाई गई है.अगर आप अपने घर के लिए पौधे या खाद ढूंढ रहे हैं, तो यहाँ 90 से अधिक स्टॉल होंगे। विशेष रूप से कलिम्पोंग और भीमताल से 38 नर्सरी यहाँ आ रही हैं, जहाँ दुर्लभ बीज, खाद, खेती के औजार, और सजावटी गमले उपलब्ध होंगे।

Related posts

कई राज्यो की पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके सुपर चोर संजय पहाड़िया को पुलिस ने दो साथियों संग किया अरेस्ट  

Ajit Sinha

सुपरटेक एमरॉल्ड कोर्ट के ट्विन टावर के ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू, चलाने लगा हथौडा।

Ajit Sinha

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएसआर फ़ंड से स्वास्थ्य विभाग को भेंट की 3.25 लाख एलडीएस, 20 फीसद अधिक टीका लगाया जा सकेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x