Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:लड़ाई-झगड़े में नुकीली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपित भाई पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने नुकीली वस्तु से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम  सुमित व केशव, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद किशोर निवासी डबुआ कॉलोनी ने थाना डबुआ में शिकायत दी थी कि केशव पर उसके 500 रुपये उधार थे, जो उसने केशव के कहने पर सुमित को दे दिए थे।

दिनांक 18 जनवरी को जब वह केशव की दुकान के पास खड़ा था, तभी केशव और सुमित वहां आए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित ने नुकीली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित आपस में भाई हैं तथा शिकायतकर्ता के साथ दुकान के लेन-देन को लेकर उनका विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपितों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और नुकीली वस्तु से हमला किया। आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद हाफ मैराथन-2026 के लिए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी आयुष सिन्हा

Ajit Sinha

जो लोग भारत को प्रेम करते हैं, वो सब एकजुट रहेंगे, हम एक हैं और हम एक होकर देश के लिए वोट करेंगे: नरेन्द्र मोदी

Ajit Sinha

फरीदाबाद सहित दिल्ली -एनसीआर में तेज आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश से चिलचिलाती गर्मी से आमजनों को राहत, मुश्किलें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x