Athrav – Online News Portal
अपराध गाज़ियाबाद

सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड को फॉलो किया तो नाबालिक दोस्त की चाकुओं से गोद कर सनसनीखेज हत्या कर दी, 3 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गाजियाबाद: सोशल मीडिया पर गर्ल फ्रेंड को फॉलो करने नाराज एक शख्स ने अपने दो साथियों के संग मिलकर अपने ही दोस्त की चाकुओं से गोदकर सनसनीखेज हत्या कर दी। और उसकी लाश को थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के गांव इलाइचीपुर में ठिकाने लगा दी, जहां से गाजियाबाद पुलिस ने बरामद की थी। मरने वाले नाबालिग लड़के का नाम रिहान है , और उसकी उम्र 17 साल, निवासी दिल्ली के खजुरी है।  इस संबंध में थाना ट्रोनिका में एक एफआईआर गत 23 जुलाई को दर्ज की गई थी। अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मृतक रिहान के 3 दोस्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम वसीम उम्र 19 वर्ष , साहिल 18 वर्ष और राहिल है। पुलिस की माने तो पहले साहिल ने रिहान को छोले भटूरे खिलाएं उसके बाद रिहानी को इलाइचीपुर गांव के खेतों में ले आए। वहां साहिल ने रिहान के हाथ पकड़े तो वसीम ने रामपुरी चाकू और रिहान ने छुरी से रिहान को गोद दिया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही तीनों के कब्जे से जिस रामपुरी चाकू और छुरी से कत्ल किया गया वह भी बरामद किए हैं। रिहान की हत्या के मुख्य आरोपित वसीम है। 

Related posts

हरियाणा: स्टेट विजिलेंस ब्यरों ने आज मुख्य सफाई निरीक्षक को 13 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच ने ड्रग तस्कर को दबोचा, 2 किलो 613 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Ajit Sinha

गर्ल फ्रेंड की कार में मोबाइल फोन के डाटा केबल से गला घोट कर हत्या कर दी,शव को फ्रीज़ में रख दी,और दूसरी लड़की से शादी कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x