Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 40 लाख रूपए की 400 ग्राम हेरोइन जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए सिरसा जिले में मादक पदार्थ रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोईन बरामद की है। जब्त की गई हेरोईन की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने कोविड-19 की डयूटी के दौरान महत्वपूर्ण सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार में फतेहा बाद की तरफ से आ रहे तीन आरोपियों को डिंग मोर एनएच -9 पर रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
 
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपी दिल्ली से यह हेरोइन लेकर आए थे और नशा करने वालों में इसकी सप्लाई की जानी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शमशाबाद पट्टी निवासी चरणजीत सिंह, भंभूर के गुरमेल सिंह और जे.जे. कॉलोनी, सिरसा निवासी निशान सिंह के रुप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Related posts

चंडीगढ़: सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों, जिला परिषदों व पंचायत समितियों के सदस्यों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने धोखे से 4000 निवेशकों से 400 करोड़ रूपए वसूलने के मुख्य आरोपित को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने वर्ष-2013 बैच के 8 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी से जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!