Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

तुम्हें दिल-लगी भूल जानी पड़ेगी मोहब्बत…..गीत पर झूमे दर्शक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड (फरीदाबाद):39 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला–2026 के अंतर्गत रविवार को छोटी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चौपाल-दो (छोटी चौपाल) पर दिनभर चले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लेकर भरपूर आनंद उठाया। रविवार को आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार सुरेश गंधर्व ने वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम गीत से की।

प्रसिद्ध कलाकार विक्रम सिरोहीवाल ने हिंदी और फिल्मी बॉलीवुड बैंड की मधुर प्रस्तुति दी।
उन्होंने “तुम्हें दिल-लगी भूल जानी पड़ेगी,
मोहब्बत की राहों में आ कर तो देखो…
तड़पने पे मेरे न फिर तुम हंसोगे,
कभी दिल किसी से लगा कर तो देखो”
जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकार का उत्साहवर्धन किया। इसके अतिरिक्त पाली नाथ बीन पार्टी, रिंकू  डेरु पार्टी की लोक प्रस्तुति ने ग्रामीण लोक संस्कृति की झलक पेश की। सतीश हरियाणवी ने हास्य कलाकार के रूप में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को खूब हंसाया। इसके साथ ही कलाकार अंजली भाटी एवं सह कलाकारों द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक लोक नृत्य तथा डॉ. अमरजीत कौर व कलाकारों द्वारा शास्त्रीय लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता को मंच पर जीवंत कर दिया।नाट्य कला के अंतर्गत शत्रुघ्न नागर एवं एस.डी. नागर पार्टी द्वारा प्रस्तुत “श्राप” नाटक ने सामाजिक संदेश के साथ दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर किया।उल्लेखनीय है कि 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर सूरजकुंड शिल्प मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के आयुक्त डॉ अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. एम. पांडुरंग व अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया  के दिशा-निर्देशन में आयोजित किए जा रहे हैं। मेले में आए देशी-विदेशी पर्यटकों और दर्शकों ने इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय लोक कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह अधिकारी रहे मौजूदइस अवसर पर कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा से कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी डॉ. दीपिका रानी, रेनू हुडा, संदीप नैन, नरेंद्र, पंकज कुमार, राजेश कुमार, धर्मवीर, अनिल सहित विभाग के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पत्रकारों संग चाय पर चर्चा कार्यक्रम का किया आयोजन।

Ajit Sinha

बल्लभगढ़: दक्ष प्रजापति महासभा हरियाणा प्रदेश में समाज के पहली दक्ष प्रजापति सामुदायिक भवन का गांव डूंडसा में भूमि पूजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन- राजेश भाटिया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x