Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

बदले की भावना से बदमाशों ने साइबर कैफे में घुस कर एक लड़के की सनसनीखेज हत्या कर दी- तलाश में जुटी पुलिस


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली: बीती रात शाहदरा के मौजपुर इलाके में बदमाशों ने एक कैफे के अंदर घुस कर एक लड़के की गोली मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले लड़के का नाम फैजान है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, और जांच की कार्रवाई में जुट गई। जांच के बाद पुलिस ने फैजान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना वेलकम में हत्या से संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। और आरोपित को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की है , जो आरोपित की तलाश में जुट गई है।

वही, आरोपित ने एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने कहा कि उसने सूचना के आधार पर कैफे पर पहुंचा, और उसे गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले से उसके परिवार में से किसी का कोई भी लेना देना नहीं हैं, उसने यह भी कहा कि मृतक फैजान ने 4 -5 महीने पूर्व में उसे थप्पड़ मारा था, उसी का बदला लेने के उद्देश्य उसकी उसने गोली मार कर हत्या कर दी है।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डबुआ कालोनी के लोगों ने नाबालिग चोर को चोरी करतें हुए पकड़ कर पुलिस के किया हवाले।

Ajit Sinha

प्रदेश में साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों के सम्मान में पंचकूला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x