Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

घरेलू काम के लिए रखी मासूम बच्ची को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर, कमांडेंट दंपत्ति की दरिंदगी की, अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
 ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ सीआरपीएफ के एक कमांडेंट और उनकी पत्नी पर अपने घर में रह रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बंधक बनाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कमांडेंट तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस की गिरफ्त में खडे कमांडेंट तारीक अनवर को अपने घर में रह रही 10 वर्षीय मासूम बच्ची को बंधक बनाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। इस मारपीट में उसकी पत्नी रिम्पा खातून भी शामिल थी पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है.एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार बताया कि सीआरपीएफ के सूबेदार मेजर ने थाना ईकोटेक-3 में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमांडेंट तारीक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा ने बताया कि थाने पर दिए गए शिकायत के अनुसार 235 बटालियन (CRPF) के कमांडेंट तारिक अनवर और उनकी पत्नी रिम्पा खातून ने रिम्पा के रिश्तेदार की एक 10 वर्षीय बच्ची को अपने घर पर रखा हुआ था। आरोप है कि बच्ची को बिना किसी वरिष्ठ अधिकारी की अनुमति के केवल घरेलू कामकाज और बच्चों की देखभाल के लिए लाया गया था। उसे छोटी-छोटी बातों पर बच्ची को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। क्रूरता की सारी हदें 14 और 15 जनवरी की मध्य रात्रि को पार हो गईं, जब दंपत्ति ने मासूम के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी हालत बिगड़ गई। वर्तमान में पीड़िता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।प्रशासनिक और सामाजिक सवाल एक तरफ जहाँ बाल श्रम और बाल शोषण के खिलाफ सख्त कानून हैं, वहीं एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी द्वारा इस तरह की हरकत ने सबको चौंका दिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्ची को कब से और किन परिस्थितियों में वहां रखा गया था।

Related posts

विकास चौधरी की हत्या करने वाले शूटर सचिन और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में सचिन के पैर में लगी गोली,पकड़ा गया

Ajit Sinha

पलवल: नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, आईपीएस ने अपना कार्यभार संभाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवैध संबंध का पता चला तो पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करके रेलवे लाइन पर फेंक दिया , अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x