Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में इंटरनेशनल साइबर क्राइम का पर्दाफाश: 1XBET बैटिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चल रही मुहिम में उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना फेस-1 पुलिस ने एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो भारत में प्रतिबंधित 1XBET ऑनलाइन बैटिंग ऐप के नाम पर कॉल सेंटर चलाकर देश भर के लोगों से करोड़ों की ठगी कर रहा था।
श्रीनगर साइबर थाने में दर्ज एक मुकदमे के बाद जब जांच शुरू हुई, तो तार नोएडा के इस अवैध कॉल सेंटर से जुड़े मिले। केन्द्रीय गृह मंत्रालय के i4C (Indian Cyber Crime Coordination Centre) से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-1 स्थित MIR PEGASIS CONNECT PVT LTD कंपनी के दफ्तर पर छापा मारा। यहाँ से पुलिस ने मुख्य आरोपी अनूप श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।

साइबर ठग अनूप श्रेष्ठ की कहानी किसी फिल्म जैसी है। वह 2022 में मास्को (रूस) गया था, जहां उसने 1XBET कंपनी के मुख्यालय में ढाई साल तक काम किया। वहां से ‘लीजा’ नाम की एक रसियन अधिकारी ने उसे भारत में नेटवर्क फैलाने के लिए भेजा। जून 2025 में भारत लौटने के बाद वह दिल्ली-नोएडा से इस काले कारोबार को संचालित कर रहा था। जांच में पता चला है कि यह गिरोह भारत में प्रतिबंधित बैटिंग ऐप के जरिए लोगों को जुआ खेलने के लिए उकसाता था। आरोपी ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ और ‘म्यूल अकाउंट्स’ का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपयों का हेरफेर कर रहे थे, साइबर ठग के पास से पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें एक हाई-टेक सर्वर और चार कंप्यूटर सीपीयू, तीन इंटरनेट राउटर और दस PNT फोन, खास तौर पर तैयार अंग्रेजी और रसियन भाषा का की-बोर्ड, ठगी से जुड़े डेटा वाला मोबाइल फोन शामिल है. नोएडा पुलिस अब कंपनी के मालिकों और उन बैंक खातों की तलाश कर रही है जिनमें ठगी की रकम भेजी गई थी। पुलिस का दावा है कि इस सर्वर की जांच से देश भर में हुए कई बड़े साइबर फ्रॉड के राज खुलेंगे।

Related posts

डकैती के विरोध करने पर चाकू से गोद कर सनसनीखेज हत्या के मामले में वांछित आरोपित करण उर्फ कल्लू पकड़ा गया।

Ajit Sinha

अपराधी रविंद्र उर्फ़ सरकार के अवैध मकान पर गुरुग्राम पुलिस प्रशासन का चला बुलडोज़र , किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नियुक्ति पत्र देने के एवज में 35000 रुपए रिश्वत मांग रहा था, 20000 रिश्वत लेते धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x