Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

पीएम मोदी और सीएम सैनी के द्वारा किए गए कार्यों को केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने जनता के समक्ष रखा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बदल रही देश-प्रदेश की विकास की तस्वीर को प्रभावी रूप में उकेरा। उन्होंने दावा किया 11वीं से चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका भारत देश जल्द ही तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि पलवल को जल्द ही मेट्रो की सौगात दी जाएगी, जिसका काम वर्ष-2026 में ही शुरू करवाया जाएगा। पलवल की अनाज मंडी में रविवार को नव मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों को व उनके परिवार को नव वर्ष के साथ लोहड़ी व मकर संक्रांति की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मोदी के नये भारत की बदलती तस्वीर की चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट विश्वास के बूते ही केंद्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रधानमंत्री मोदी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनता के विश्वास को परिणाम दिए हैं, जिससे विकास तीव्र गति से जारी है। प्रधानमंत्री मोदी का नया भारत व नायब सिंह सैनी का नया हरियाणा आज विकास के नये आयाम लिख रहा है। सरकार का एक ही लक्ष्य है कि अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति का कल्याण किया जाए।

गुर्जर ने कहा कि मोदी का नया भारत संकट में जीवन का अहसास कराता है। कोरोना काल व यूक्रेन युद्ध तथा हर संकट के समय में मोदी के नेतृत्व में देश के नागरिकों की रक्षा की गई है। पहले रेल चलती थी किंतु आज दौड़ती है। लाल चौक पर पहले तिरंगा फहराने की बात भी नहीं होती थी जबकि आज स्थाई तौर पर तिरंगा स्थापित किया गया है। मोदी के नये भारत में पत्थरबाजों पर नकेल कस दी है और आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। पहले 125 जिलों में नक्सलवाद था जबकि आज यह मात्र 10 जिला में रह गया है। गृह मंत्री ने घोषणा की है कि मार्च-2026 तक देश पूर्ण रूप से नक्सलवाद मुक्त होगा। अब चंबल में फसलें लहराती हैं। नव वर्ष पर अब लोग धार्मिक स्थानों की यात्रा करते हैं। जवाबी कार्रवाई के लिए देश की सेना को अब दिल्ली के हुक्म का इंतजार नहीं करना पड़ता। नये भारत में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। देश के 12 करोड़ किसानों के खातों में सीधे तौर पर पूरा पैसा जाता है।केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी के नये भारत में कोई व्यक्ति बिना उपचार व दवाई के नहीं रहता। करीब दस करोड़ बहनों के लिए शौचालय बनवाये गये हैं। कोई बिना मकान नहीं, कोई बिना एलपीजी गैस के नहीं है। घर-घर में नल से जल पहुंचाते हुए सडक़ों का जाल बिछाया गया है। आईआईटी, आईआईएम, एम्स आदि की संख्या दोगुनी हो गई है। बातें कम और काम अधिक हो रहा है। देश अब किसी पर निर्भर नहीं है। यही कारण है कि निर्यात तेजी से बढ़ा है। अनेक काम किये गये हैं। वन नेशन वन राशन कार्ड, 12 लाख रुपये तक की कमाई को टैक्स मुक्त किया गया है। देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है। अस्सी करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज मुफ्त प्रदान किया जाता है। सरकार फाइलों में नहीं अपितु लोगों की लाइफ में नजर आती है। उन्होंने कहा कि मोदी के विकास पर जनता ने मुहर लगाई है, जिससे विपक्ष को लगातार हार ने बौखला दिया है। इस बौखलाहट से विपक्ष अफवाह फैलाने में लगा है और अराजकता का माहौल पैदा कर रहा है। विपक्ष को कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग तो कभी स्याही में गड़बड़ी नजर आती है। जबकि गड़बड़ी इनके दिमाग में है जो जनता को गुमराह करने में लगा है। मनरेगा के नाम पर भी विपक्ष जनता को बहका रहा है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में बिना सिफारिश के योग्य युवाओं को नौकरी दी गई है। उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों के साथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में करवाये गये विकास के कामों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 35 हजार करोड़ रुपये की लागत से गुरुग्राम-फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड ट्रेन की सौगात मिलेगी। आने वाले समय में इतना विकास किया जाएगा कि किसानों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। साथ ही उन्होंने शायराना अंदाज में विपक्ष और विरोधियों पर निशाना साधते हुए काम करने की नसीहत दी। उन्होंने युवा पीढ़ी का भी आह्वान किया कि वे विकसित भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए खुद का समर्पण करें।  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष 2024 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चयनित ‘बैस्ट पुलिस थाने‘ बल्लभगढ़ पुलिस थाने को इस अवसर पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

सीएम साहब मेरी आवाज सुनो, एचएसवीपी के पोर्टल पर प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित नई पॉलिसी को लागू न करों -आकाश गुप्ता।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : फिर चली गोलियां : पल्ला क्षेत्र के सूर्य बिहार में दो प्रॉपर्टी डीलरों को बदमाशों ने गोलियों से भुना डाला, एक की मौत ,एक गंभीर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x