Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी, सवारी बैठाकर लूट करने वाले 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 को लगी गोली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा में सवारी बैठाकर लूट करने वाले गिरोह और ईकोटेक-3 पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि इनका एक साथी कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया है। बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बदमाशों के पास से अर्टिगा टैक्सी 3 अवैध तमंचे कारतूस, नगद रुपये और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ गोली लगने से जियाउल्लाह और अमन गुप्ता नाम के दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनके साथी नसीम अली उर्फ रियाज को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

यह मुठभेड़ थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र की कच्ची सड़क उस सन्य हुई जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। नसीम अली उर्फ रियाज पुत्र शाबीर अली निवासी ग्राम अर्जुनी सिमरई, थाना राजा का रामपुर, जिला एटा वर्तमान पता ग्राम हल्दोनी, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्ध नगर उम्र 23 वर्ष को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल होने वाली अर्टिगा टैक्सी, तीन अवैध तमंचे, कारतूस और लूटी गई नकदी बरामद हुई है। पूछताछ में पता चला कि ये गिरोह मासूम सवारी को गाड़ी में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करता था।

Related posts

फरीदाबाद:शराब पीने की वजह से बेटे की पत्नी घर छोड़ कर चली गई थी, इसीलिए बेटे की दोस्त की हत्या कर दी -पकड़े गए दो सगे।

Ajit Sinha

झूठे केस में फसाने की धमकी देकर 40 लाख रुपए की मांग, 5 लाख रुपए लेती हुई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की आहट के बीच दो महीने बाद कोविड अस्पताल में भर्ती 74 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x