Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा का विस्तृत निरीक्षण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विधायक अफताब अहमद की अध्यक्षता वाली हरियाणा विधानसभा की लोक लेखा समिति (पब्लिक अकाउंट्स कमेटी) ने आज अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, छांयसा, फरीदाबाद का औपचारिक एवं विस्तृत निरीक्षण किया। इस अवसर पर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष सहित समिति के सदस्य विधायक ओम प्रकाश यादव, विधायक योगेंद्र सिंह राणा, विधायक कंवर सिंह तथा स्थानीय विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आधारभूत ढांचे, मानव संसाधन तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने ओपीडी, वार्ड, आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य प्रमुख विभागों का अवलोकन किया तथा आवश्यक मेडिकल सुविधाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता की गहन समीक्षा की। लोक लेखा समिति ने कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि आमजन को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा संसाधन समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएं। विशेष रूप से सीटी स्कैन, एमआरआई सहित अन्य आवश्यक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।कॉलेज प्रशासन की ओर से समिति को अवगत कराया गया कि संस्थान में आवश्यक सुविधाओं को चरणबद्ध रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है तथा 30 अप्रैल तक सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। समिति ने आश्वासन की समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।इस अवसर पर उपायुक्त फरीदाबाद आयुष सिन्हा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा अंतिल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा, अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक निदेशक डॉ. देवेंद्र, डॉ. अमनदीप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार कोरोना मरीजों के उपचार के लिए डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई दवा 2 डीजी की खरीद करेगी।

Ajit Sinha

लोहड़ी पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा हल्का के नागरिकों को दी 10 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फ़ील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, अब सुरक्षा गार्ड लगा कर करेगी कॉलोनी के 30000 निवासियों की सुरक्षा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x