Athrav – Online News Portal
नोएडा हाइलाइट्स

साइबर ठगी पर लगाम लगाने नोएडा की कंपनी ने पेश किया दुनिया का पहला ‘एआई पावर्ड’ सुरक्षा कवच।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
डिजिटल इंडिया के दौर में बढ़ते साइबर स्कैम और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे खतरों से लड़ने के लिए नोएडा की एक कंपनी Dhyaan Taaz Lab  ने दुनिया का पहला एआई पावर्ड साइबर सुरक्षा तंत्र अरिस्टा साइबर कॉप तैयार किया है। इस कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवाल ने आज इस एक एडवांस एआई पावर्ड ऐप और कंप्यूटर सिस्टम लॉन्च किया है। जो होने वाले स्कैम को होने से पहले ही भांप लेगा। कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवाल का दावा है कि यह ऐप दुनिया का पहला ‘प्रिवेंटिव और प्रिडिक्टिव’ एआई मॉडल है।”
डॉ. कुणाल सिंह बेरवाल का कहना है कि अरिस्टा साइबर कॉप यह पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ ऐप है, जो प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।”बाकी ऐप्स आपको मार्केटिंग कॉल के बारे में बताते हैं, लेकिन अरिस्टा आपको बताएगा कि सामने वाली कॉल स्कैम है या डिजिटल अरेस्ट की साजिश। हमारे ऐप में आप किसी भी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके उसकी असलियत जान सकते हैं। यह वर्ल्ड का पहला ऐसा सिस्टम है जो रियल-टाइम एआई मैकेनिज्म पर काम करता है।”कंपनी के सीईओ डॉ. कुणाल सिंह बेरवाल कहते है कि अक्सर लोग फर्जी वेबसाइट या फेक नोटिस के चक्कर में लाखों गंवा देते हैं। लेकिन अरिस्टा ब्राउजिंग के दौरान ही आपको खतरे की चेतावनी दे देता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पूरी तरह स्वदेशी है और यूजर की प्राइवेसी को सर्वोपरि रखता है।कंपनी का दावा है कि वे यूजर का कोई भी निजी डेटा (जैसे कांटेक्ट या मैसेज) स्टोर नहीं करते। वे केवल नाम और ईमेल लेते हैं ताकि यूजर की प्रामाणिकता बनी रहे। इस स्टार्टअप ने न केवल साइबर सुरक्षा में एक नई मिसाल पेश की है, बल्कि 400 बिलियन डॉलर के ग्लोबल मार्केट में भारत का दमखम भी दिखाया है।

Related posts

कोरोना वायरस का कहर जारी है, बीते 24 घंटे में 402 नए मरीजों की पुष्टि, जिले में प्रत्येक सातवां संदिग्ध कोरोना मरीज

Ajit Sinha

लूट के इरादे से घूम रहे बावरिया गैंग के बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha

अवैध तरीके से किडनी प्रत्यारोपित कराने वाले गिरोह के दो और बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x