Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

लूट -हत्या के मामले में शामिल 3 आरोपितों जिसपर एक लाख का इनाम था, को मुठभेड़ के बाद, सोनीपत पुलिस ने दबोच लिया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:पुलिस महानिदेशक, हरियाणा अजय सिंघल IPS द्वारा जिस मुकदमे में सूचना देने पर ₹1,00,000/- का इनाम घोषित किया गया था, उस मामले में सोनीपत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, एडीजीपी के कुशल मार्गदर्शन में SUAG यूनिट तथा अपराध शाखा कुंडली की संयुक्त टीम द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई में थाना कुंडली क्षेत्र में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई,जिसमें लूट एवं हत्या की वारदात में संलिप्त दो बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि इस घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपित को मुठभेड़ से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। मंगलवार को थाना कुण्डली में दर्ज मुकदमा संख्या 15 दिनांक 08.01.2026 के अंतर्गत गिरफ्तार एक जे.जे. कॉलोनी, बवाना, दिल्ली निवासी आरोपित से पूछ ताछ के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि उसके दो साथी शेखर व सफीक किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में गांव मल्हा माजरा से खेड़ी मनाजात रोड, गांव नाहरी मोड़ के आसपास एकत्रित होने वाले हैं।
सूचना के आधार पर अपराध शाखा कुण्डली, SUAG यूनिट सोनीपत की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल क्षेत्र में घेराबंदी की गई। देर रात गांव नाहरी मोड़ के पास दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी.पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं आरोपितों को काबू में करने के लिए की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े, जिन्हें मौके पर ही काबू कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित
1. सफीक पुत्र मोहम्मद अरशद, निवासी गांव दुलियान, जिला मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल जे.जे. कॉलोनी, बवाना, दिल्ली
2. शेखर पुत्र ओमकार, निवासी गांव नाहरा, हाल डी.डी.ए. फ्लैट, नरेला, दिल्ली
दोनों आरोपितों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। मौके से बिना नंबर प्लेट की HF डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 07/08.01.2026 की रात गांव मल्हा माजरा में एक मकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था तथा विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।घायल दोनों आरोपितों को सामान्य अस्पताल सोनीपत में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है जहाँ से दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Related posts

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 4 दिवसीय पहली हरियाणा राज्य रैंकिंग टेबल टैनिस चैंपियनशिप किया का आगाज़

Ajit Sinha

1.05 करोड़ हेरोइन के साथ राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी अरेस्ट, आरोपित पर पूर्व में धोखाधड़ी व हत्या की कोशिश का केस भी दर्ज।

Ajit Sinha

मेट्रो रेल में यात्रा के समय छेड़छाड़ करने वाले को दिल्ली मेट्रो पुलिस के विशेष स्टाफ ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x