Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

14 वर्षों से फरार भगौड़ा पंचकूला पुलिस के शिकंजे में, जमानत पर छूटकर हुआ था फरार, बार-बार ठिकाने बदलता था।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। कानून से भाग रहे भगौड़ों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने एक लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बीते 14 वर्षों से पुलिस और अदालत को चकमा दे रहा था। पंचकूला पुलिस की पीओ स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक विरेन्द्र नैन के नेतृत्व में गठित टीम ने 14 साल से फरार चल रहे भगौड़े गुप्त सूचना के आधार पर 5 जनवरी को पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलाब, निवासी मोहाली के रूप में हुई है, जिसे वर्ष 2011 में चेक बाउंस के एक मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी बार-बार कोर्ट और पुलिस की नोटिस के बावजूद न्यायिक प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ और लंबे समय तक फरार रहकर कानून से बचता रहा।

डीसीपी क्राइम एंट ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि ऐसे कई आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा होने के बाद जानबूझकर न्यायालय में पेश नहीं होते, जिसके चलते अदालत उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर देती है। इन भगोड़ों के खिलाफ चेक बाउंस, चोरी, नशा तस्करी सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। कई मामलों में आरोपियों पर एक से अधिक केस दर्ज पाए गए हैं और कुछ आरोपी जमानत मिलने के बाद फरार हो गए थे।

गौरतलब है कि पंचकूला पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर अब तक 291 भगौड़ों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, वर्ष 2024 में भी पुलिस द्वारा 209 भगौड़ों को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून से भागने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्याय के कटघरे तक पहुंचाया जाएगा।

Related posts

घरवालों को डराने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने वाला पिता, बेटे की शिकायत पर गया जेल

Ajit Sinha

सवा 6 करोड़ रूपए की ठगी करने वाले मुख्य साइबर ठग मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया, देश छोड़ कर भागने के फ़िराक में था।

Ajit Sinha

होटल के एक कमरे में पुरुष दोस्त ने एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x