Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसाइटी में कत्ल: प्यार, तकरार और फिर चला खंजर… विदेशी नागरिक का दर्दनाक अंत।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग़्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र से स्थित सेक्टर-150 की एक हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में दक्षिण कोरियाई नागरिक की एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, इस हत्या का आरोप मृतक की लिव-इन पार्टनर पर लगा है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इसकी सूचना दूतावास को दे दी गई है. ये तस्वीर दक्षिण कोरियाई नागरिक डक ही यू है, थाना नॉलेज पार्क पुलिस को आज ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल से एक मेमो प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि डक ही यू नामक एक विदेशी नागरिक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। मृतक डक ही यू मूल रूप से दक्षिण कोरिया के चेओंग्जू शहर का रहने वाला था और वर्तमान में ग्रेटर नोएडा के एटीएस पायस हाइड वेज सोसाइटी में रह रहा था।”

 जब नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। पुलिस के मुताबिक, डक ही यू को अस्पताल में उसकी लिव-इन पार्टनर लुन्जियाना पामाई ने भर्ती कराया था। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पिछले काफी समय से साथ रह रहे थे, लेकिन किसी विवाद के चलते लुन्जियाना ने चाकू मारकर डक ही यू की हत्या कर दी। मृतक को चाकू उसके बाई साइड में लगा था. पुलिस अधिकारियो का कहना है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए एफआईआर दर्ज कर आरोपित  महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेजी जा रही है।

 विदेशी नागरिक की हत्या के बाद सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की भी जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के सटीक कारणों और आपसी विवाद की वजहों का पता लगा रही है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: यूएचबीवीएन के जेई, हरियाणा पुलिस आवास निगम के अकाउंटेंट रिश्वत लेते अरेस्ट

Ajit Sinha

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बस अनियन्त्रित हो कर खराब खडे ट्रक से टक्कराई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा ने नशीली दवाओं की तस्करी और लत से निपटने के प्रयासों को किया मजबूत-मुख्यमंत्री नायब

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x