Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले पति को थाना सदर, गुरुग्राम की टीम ने किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद के पदम नगर की रहने वाली एक महिला की नाहरपुर रूपा , गुरुग्राम स्थित अपने ससुराल में पंखा पर लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या करने एक मामले में आरोपित पति को थाना सदर, गुरुग्राम के अंतर्गत पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा,गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज सोमवार को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम जगदीप (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव नाहरपुर रूपा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं। इस संबंध में थाना सदर , गुरुग्राम में आत्महत्या के उकसाने का मामला दर्ज है। यह वारदात गत 27 दिसंबर -2025 की है। इस मुकदमे में आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.12.2025 को पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा, थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को ERV-244 के माध्यम से एक सूचना नाहरपुर एनक्लेव गांव नाहर पुर रूपा में एक महिला ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली है के संबंध में प्राप्त हुई। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम  सूचना पाकर घटनास्थल (नाहरपुर एनक्लेव) पर पहुंची, उपरोक्त मृतक महिला का ससुर व पति  हाजिर मिला, जिन्होंने बताया कि उसकी पत्नी अपने 03 माह के बेटे के साथ कमरे में बंद है, दरवाजा नहीं खोल रही है, जो पुलिस टीम द्वारा अजय नम्बरदार की हजारी में  कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, जहां एक महिला चुन्नी से फंदा लगा कर पंखे से लटकी मिली व उसका बच्चा बेड पर रोता मिला। पुलिस टीम द्वारा आगामी करवाई करते हुए पुलिस की फोरेंसिक, सीन-ऑफ-क्राइम टीमों को बुलाकर घटनास्थल व शव का निरीक्षण कराया गया तथा शव को मोर्चरी गुरुग्राम भिजवाया गया।
उनका कहना है कि मोर्चरी ,गुरुग्राम में मृतका महिला के भाई राजकुमार ने एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसकी बहन मृतका  बुलबुल (उम्र-23 वर्ष) निवासी पदम कॉलोनी, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) की शादी वर्ष-2024 में जगदीप पुत्र धर्म सिंह निवासी नाहरपुर रूपा ,  जिला गुरुग्राम (हरियाणा) से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करके उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके चलते वह  अगस्त-2024 में अपनी बहन को अपने घर पर ले आए थे, ताकि ससुराल वाले सामाजिक तौर पर सुधर सके। करीब 7 महीने इंतजार करने पर उसकी बहन के ससुराल वालों का कोई जवाब नहीं आने और जब इन्होंने कोर्ट जाने की कही तो उसके  चाचा ससुर की गारंटी पर उसने अपनी बहन को ससुराल भेज दिया और इसके बाद उसकी  बहन को 1 बच्चा (लड़का) हुआ और इन्होंने उसकी बहन बुलबुल को फिर से मानसिक रूप से परेशान करने लगे। दिनांक 25.12.2025 को उसकी बहन बुलबुल का फोन उसके  पास आया कि उसके ससुराल वाले उसे जान से मारने व एक झूठे केस में फसाने की कोशिश कर रहे है। दिनांक 27.12.2025 को उसके पड़ोसी ने बताया कि उसकी  बहन के साथ हादसा हो गया है। जब उसने उसकी बहन के ससुर के पास फोन किया तो वह बोला तेरी बहन मर गई है, उसकी लाश लेकर चले जाओ। जब वह  नाहरपुर रूपा पहुंचे तो उसकी बहन मृत अवस्था में मिली उसकी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या की है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमअंकित किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा  में कार्रवाई  करते हुए वारदात में संलिप्त 1 आरोपित  को दिनांक 28.12.2025, रविवार  को नजदीक गांव नाहरपुर रूपा, गुरुग्राम से काबू करके किया हैं , जिसका नाम 1. जगदीप (उम्र-30 वर्ष)  निवासी गांव नाहरपुर रूपा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) हैं। पुलिस रिमांड व पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपित जगदीप गुरुग्राम ने किसी बर्तन की दुकान पर काम करता है व आरोपित मृतका  महिला बुलबुल का पति है। आरोपित  द्वारा मृतका  बुलबुल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया, जिसके चलते मृतका  बुलबुल ने आत्महत्या करने की वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस टीम द्वारा आरोपित को आज सोमवार को अदालत में पेश करके 1 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है व उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

अदालत में विचाराधीन मुकदमा वापिस लेने की धमकी दे रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, शव गंदे नाले में फेंक दिया -अरेस्ट।

Ajit Sinha

सड़क हादसे में एक कार में सवार तीन लड़कों में से दो लड़कों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, एक जख्मी।  

Ajit Sinha

एक्सटॉर्शन के मामले में अरेस्ट आरोपित ने बरामदगी के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन पुलिस पर किया था फायर, मुठभेड़ में आरोपित घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x