Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जयपाल भड़ाना आत्महत्या के मामले में बीजेपी पार्षद, उसके भाई सहित पांच आरोपित पर एफआईआर दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना में जयपाल आत्महत्या के मामले में एक बीजेपी के पार्षद, उसके भाई व अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है, जिस पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उनका नाम गजेंद्र उर्फ़ लाला है। इसके अलावा उनके भाई देवेंद्र, जग्गी,विकल, डीके के नाम शामिल है। जयपाल उम्र 50 वर्ष, पुत्र सतपाल निवासी गांव अनंगपुर,सूरजकुंड रोड,फरीदाबाद ने शनिवार की शाम को कांत एन्क्लेव के जंगल में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जयपाल के शव का आज रविवार को जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया है।
इस मामले में एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि जयपाल आत्महत्या मामले में कुल पांच आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है, जिनके नाम देवेंद्र, गजेंद्र, डीके, जग्गी व विकल है। इस केस की जांच अभी चल रही है। लगे आरोप के मामले में पार्षद गजेंद्र भड़ाना उर्फ़ लाला ने कहा कि जयपाल भड़ाना आत्महत्या केस में उनका कोई लेना देना नहीं है, न जाने क्यों मेरा नाम मुकदमा में डाला गया है। उन्हें बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा। व जयपाल भड़ाना ने आत्महत्या क्यों किया, यह भी उन्हें समझ में नहीं आ रहा। वह कल सोमवार को जयपाल भड़ाना के दुःख में शामिल होने जाऊंगा। जयपाल भड़ाना द्वारा आत्महत्या किए जाने का दुःख है। मेरा तो दूर -दूर तक इस केस में, कोई मतलब नहीं है।

पुलिस को शनिवार देर शाम लगभग 8 बजे सूचना मिली कि कांत एन्क्लेव, सूरजकुंड के नजदीक जंगल में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर तुरंत सूरजकुंड थाने के एसएचओ प्रहलाद सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी। जांच में मृतक के शव की पहचान जयपाल भड़ाना उम्र 50 वर्ष,पुत्र सतपाल भड़ाना निवासी गांव अनंगपुर,सूरजकुंड रोड,फरीदाबाद के रूप में की गई। पुलिस की टीम ने जांच की कार्रवाई के बाद, मृतक जयपाल भड़ाना के शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया आज रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक जयपाल भड़ाना के परिजन की शिकायत पर थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद में एक बीजेपी पार्षद गजेंद्र भड़ाना उर्फ़ लाला, उसके भाई देवेंद्र भड़ाना , जग्गी, डीके व विकल के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

Republic TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ;पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के समक्ष सूरजकुंड थानें में लगाए गए खुले दरबार में दो शिकायतें आई, मौके पर ही निपटा दी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पहले महिला से दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन रेप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x