
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
थाना सेक्टर -14, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज शनिवार को दो अलग -अलग होटलों में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार किए हैं, जिनके नाम ध्रुव पटेल व दूधनाथ हैं। इन दोनों होटल के मैनेजरों पर आरोप है कि यह अपने -अपने होटलों में बिना पहचान पत्र लिए व बिना रजिस्टर में इंद्राज किए ही लोगों को ठहराते थे। इस मामले में दो अलग-अलग मुकदमे पुलिस ने दर्ज किए है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से दो एंट्री रजिस्टरों को बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार को सेक्टर-14, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक नजदीक बस स्टैंड होटल में बिना रजिस्टर में इंद्राज किए व बिना पहचान आईडी के कमरा देखकर नियमों का उल्लंघन करने के संबंध में प्राप्त हुई। थाना सेक्टर- 14, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा सूचना पर बताए गए होटल डायमंड रिंग व होटल अशोका इन पर रेड की गई । उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा होटल डायमंड रिंग पर रेड की गई जहां काउंटर पर होटल मैनेजर ध्रुव पटेल निवासी गांव रंगीला पार्क, जिला राजकोट (गुजरात) हाजिर मिला जिससे होटल में आने वाले लोगों का एंट्री रजिस्टर मांगा और चेकिंग के दौरान पाया गया कि उपरोक्त रजिस्टर में पूर्ण एंट्री नहीं है व होटल मैनेजर ध्रुव ने बताया कि उसे मालिक सोनू ने रखा हुआ है व मालिक के कहने पर व बिना रजिस्टर में एंट्री किए व बिना पहचान आईडी के लोगों को कम समय ठहरने के लिए कमरा उपलब्ध कराता है।

उनका कहना है कि इसके अलावा पुलिस टीम द्वारा होटल अशोका इन पर रेड की गई जहां काउंटर पर होटल मैनेजर दूधनाथ निवासी गांव बहरामपुर , जिला भोजपुर (बिहार) हाजिर मिला जिससे होटल में आने वाले लोगों का एंट्री रजिस्टर मांगा और चेकिंग के दौरान पाया गया कि उपरोक्त रजिस्टर में पूर्ण एंट्री नहीं है व होटल मैनेजर ध्रुव ने बताया कि उसे मालिक सोनू ने रखा हुआ है व मालिक के कहने पर व बिना रजिस्टर में एंट्री किए व बिना पहचान आईडी के लोगों को कम समय ठहरने के लिए कमरा उपलब्ध कराता है।पुलिस टीम द्वारा आरोपितों ध्रुव पटेल व दूधनाथ द्वारा बिना पहचान आईडी व बिना रजिस्टर में एंट्री किए अवैध रूप से कमरा/रूम देने पर संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर 14, गुरुग्राम में अलग- अलग 2 मुकदमे अंकित किए गए व आरोपितों को शामिल कर अनुसंधान किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनों आरोपित ध्रुव व दूधनाथ उपरोक्त होटल में मैनेजर के पद पर कार्य करते है व 13 हज़ार रूपये मासिक वेतन प्राप्त करते है। उपरोक्त आरोपितों ने बताया कि होटल मालिक सोनू, व उसके अन्य साथियों के कहने पर बिना रजिस्टर में एंट्री किए व बिना पहचान आईडी के वो लोगों को कमरा किराए पर देते है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों के कब्जा से 2 एंट्री रजिस्टर बरामद किए गए है व आरोपितों को मुकदमा में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया है । मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

