Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राष्ट्रीय हाइलाइट्स

स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी गिन्दोडी देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन,राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जयमल सिंह की धर्मपत्नी गिन्दौड़ी देवी का आज 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती गिन्दौड़ी देवी का अन्तिम संस्कार पैतृक गांव सिधरावली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जिसमें जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से नायब तहसीलदार गजे सिंह ने पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी तथा हरियाणा सरकार द्वारा अन्तिम संस्कार राशि 5100/- मौके पर ही उनके पुत्र रामकिशन लाल को दी। हरियाणा पुलिस की तरफ से सुनील कुमार एसएचओ बिलासपुर तथा राजबीर सिंह एएसआई के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वतंत्रता सेनानी की वीरांगना को श्रद्धांजलि दी गई। श्रीमती गिन्दौड़ी देवी के पति स्वर्गीय जयमल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अगुवाई में आजाद हिंद फौज में शामिल होकर और स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। गिन्दौड़ी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई हैं। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी समिति की तरफ से कपूर सिंह दलाल ,लेखराज सिंह राघव , सूबेदार बिजेंद्र सिंह ठाकरान आदि ने पुष्प माला चढ़ाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गिरदावर लीला राम, राजेश पटवारी, तेजराम चौकीदार, टेक चंद यादव, विकास सरपंच, श्रीपाल, हंसराज थानेदार, महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण, रामपाल, जयवीर, शेर सिंह, सुभाष, वीरेंद्र पीटीआई, लक्ष्मी नारायण, महेंद्र आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नवरात्रि का तोहफा, 22 सितंबर से लागू होंगे दो स्लैब में जीएसटी लागू , 5 और 18 प्रतिशत के होंगे

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: फरीदाबाद निगम में 200 करोड़ के घोटाले का करारा जवाब देगी जनता – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

बिजली उपभोक्ता की संतुष्टि है जरूरी – अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x