Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : थर्मोकोल बनाने वाली एक बड़ी कंपनी में आज प्रात लगी भयंकर आग, लगी इस आग पर 10 से अधिक दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नेशनल हाइवे -2 स्थित थर्मोकोल बनाने वाली एक बड़ी कंपनी में आज सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। लगी इस आग को बुझाने के लिए फायर कर्मियों ने करीब 6 से 8 गाड़ियों को इस्तेमाल किया जिसमें निजी कंपनियों के भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां शामिल हैं। इस वक़्त भी आग बुझाने का कार्य चल रहा हैं। पुलिस की माने तो यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं और इस आग में कंपनी के लाखों रूपए का सामान जल कर ख़ाक हो गया। इस पुरे प्रकरण की जांच इस वक़्त सेक्टर -7 पुलिस कर रहीं हैं।
चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह की मानें तो उन्हें आज सुबह पौने आठ बजे के करीब सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे -2 नियर एनसीबी कंपनी के नजदीक एक थर्मोकोल बनाने वाली एक बड़ी कंपनी में भयंकर आग लग गई हैं। वह सूचना मिलते ही सबसे पहले फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुलाने हेतु फोन किया और वहां पर अपने पीसीआर को तुरंत भेज दिया। इसके बाद स्वंय मौके पर पहुंच गए। उनका कहना हैं कि उनके साथ ही फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और तुरंत ही आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। इस लगी आग में गत्ते के रोल व थर्मकोल जल कर ख़ाक हो गई जिसकी कीमत लाखों में हैं। उनका कहना हैं कि यह आग शार्ट सर्किट के कारण लगी हैं और लगी आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया हैं।

Related posts

महेंद्रगढ़ : दो बच्चों की सूझबूझ से बची हजारों स्कूली बच्चों की जान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रिश्ता नाता नहीं फिर भी मिशन जागृति करती है अंतिम संस्कार, ऐसे कोरोना योद्धाओं को हर कोई कर रहा सलूट।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ और शिलान्यास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x