Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के एक फ्लैट में गैस सिलिंडर में लगी भीषण आग, एक महिला की आग लगने से दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के एक फ्लैट में एक महिला की जलने से दर्दनाक मौत हो गई, यह घटना देर रात लगभग 12 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी के इंचार्ज कृपा राम अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और झुलसी हुई अवस्था में महिला को जिले के बादशाह खान अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने आज शनिवार को मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -1768 के ग्राउंड फ्लोर पर शुक्रवार-शनिवार की रात लगभग 12 बजे एक महिला किचन में खाना बना रही थी, जिसका नाम मनोरमा पांडेय, उम्र 48 वर्ष है, खाना बनाते समय एकदम से गैस सिलेंडर में भीषण आग लग गई, आग इतना भीषण था कि आग की लपटों ने खाना बना रही महिला मनोरमा पांडेय को अपनी चपेट में पूरी तरह से ले लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज कृपा राम अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए, और महिला मनोरमा को झुलसी अवस्था में जिले के नागरिक बादशाह खान अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज शनिवार को पुलिस ने मृत महिला मनोरमा पांडेय के शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Related posts

सूरजकुंड दिवाली मेले-2025 में मेला प्राधिकरण लाखों जुटाने के चक्कर में नहीं जुटा पाई दर्शकों की भीड़, निराश होकर लौटे दुकानदार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सरचार्ज माफी योजना का 30 नवंबर से पहले लाभ उठायें उपभोक्ता – पीसी मीणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या कर उसके शव को यमुना नदी में फेंका -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x