Athrav – Online News Portal
दिल्ली

लाल क़िले पर श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली:लाल क़िले पर श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब के 350वें बलिदान दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम दिल्ली के लिए एक अर्थपूर्ण और स्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव रहा। यह आयोजन एक ऐसा प्रेरक माध्यम बना जिसने गुरु साहिब जी के त्याग, धैर्य और मानवता के संदेश को जन-जन की चेतना से जोड़ा। इस समागम को साकार करने में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। सेवा और मर्यादा के साथ किया गया उनका प्रयास वास्तव में प्रेरणादायी है।आज DSGMC द्वारा टीम दिल्ली को जो स्नेह, सम्मान और विश्वास प्राप्त हुआ है, वह हमारे लिए आगे भी और अधिक सेवा, समर्पण और जिम्मेदारी के भाव के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा है।इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपा-आरएसएस, मोदी-शाह और अडानी के सिस्टम ने युवाओं को ‘चक्रव्यूह’ में फंसाया- राहुल गांधी

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज पांच प्रदेशों में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने एमसीडी के फंड व कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 2000 करोड़ रुपये।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x