Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

इंडस्ट्रियल प्लॉट अलॉटियों की समस्याओं के समाधान के लिए 19 दिसंबर को समाधान कैंप: अनुपमा अंजलि

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एचएसवीपी प्रशासक अनुपमा अंजलि  ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक द्वारा एचएसवीपी (HSVP) से एचएसआई आईडीसी (HSIIDC) को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलॉटियों को आ रही समस्याओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एचएसवीपी के सभी ज़ोनल एडमिनिस्ट्रेटर को पत्र जारी कर उनके-अपने कार्यालयों में विशेष समाधान कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि एचएसवीपी द्वारा एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों से संबंधित अलॉटियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।इस क्रम में सभी ज़ोनल एडमिनिस्ट्रेटर से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने जोन में दिनांक 19 दिसंबर 2025 को अपने कार्यालय परिसर में विशेष समाधान कैंप का आयोजन करें। उक्त कैंप में संबंधित एचएसवीपी के एस्टेट ऑफिसर एवं एचएसआईआईडीसी के एस्टेट मैनेजर उपस्थित रहेंगे, ताकि अलॉटियों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

एचएसवीपी द्वारा एचएसआईआईडीसी को ट्रांसफर किए गए इंडस्ट्रियल प्लॉटों के अलॉटियों को आ रही समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक HSVP ऑफिस कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-12, फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष समाधान कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप विशेष रूप से उन इंडस्ट्रियल प्लॉट के अलॉटियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्हें HSVP एवं HSIIDC से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे सभी अलॉटियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर कैंप में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान का लाभ उठाएं।

Related posts

गणित के बिना इंजीनियरिंग की कल्पना नहीं की जा सकतीः कुलपति प्रो. एस.के. तोमर

Ajit Sinha

वोटर्स हेल्प लाइन व ईसीआई के पोर्टल पर मिलेगी रिजल्ट की जानकारी: गर्ग

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी पर फावड़ा से कातिलाना हमला करने वाले 25 हजार के ईनामी एक अपराधी को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x