Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंटने दो गांवों में 22 एकड़ भूमि पर विकसित दो अवैध कॉलोनियों में की भारी तोड़फोड़-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को दो अलग -अलग गांवों में लगभग 22 एकड़ भूमि पर अवैध रूप विकसित की गई दो कॉलोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई आज भारी पुलिस बल के साए में की गई। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान डियूटी मजिस्टेट के रूप में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी खुद मौजूद थे। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,फरीदाबाद का यह कार्रवाई लगातार जारी है।
https://youtu.be/U7mfzrzzFf8
डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी, कि गांव कैली और गांव जाजरू में लगभग 22 एकड़ भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को विकसित की गई है ,इनमें एक कॉलोनी 18 एकड़ और दूसरी कॉलोनी 4 एकड़ भूमि पर विकसित की गई हैं, और इन दोनों अवैध कॉलोनियों में 9 दुकानें, 8 औद्योगिक शेड, 10 चारदीवारी, 30 डीपीसी और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे।

उनका कहना है कि इन प्राप्त शिकायतों को अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो यह सभी शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई। और तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज सोमवार का समय निश्चित की गई थी। आज उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने आज सोमवार एक अर्थमूवर मशीन की मदद से उपरोक्त सभी अवैध निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ओपन काउंसलिंग 15 सितम्बर को

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ मेट्रो रेल शुरू होने का श्रेय ले गई कांग्रेस, झूम उठे कांग्रेसी, भाजपा के मंत्री मंच पर उपलब्धि के बखान करते रह गए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 2019 का आम चुनाव अहम,सभी को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए मजबूत सरकार को चुनने की है जरूरत,अश्वनी चौबे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x