Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग:प्रदूषण स्तर बढ़ने पर ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीक्यूएम) द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में ग्रैप की संशोधित कार्य योजना 21 नवंबर 2025 से पूरे एनसीआर में लागू है। हाल के दिनों में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक निरंतर बढ़ते हुए आज सुबह 401 तक पहुंच गया है, जिससे वायु गुणवत्ता “गंभीर” श्रेणी में आ गई है। कम गति की हवाओं, स्थिर वातावरण तथा प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषकों का प्रसार नहीं हो पा रहा है, वहीं पूर्वी हवाओं के कारण पीएम 2.5 का स्तर और अधिक बढ़ गया है। आईएमडी एवं आईआईटीएम के अनुसार यह स्थिति आगामी कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रैप के चरण–III के अंतर्गत सभी आवश्यक प्रतिबंधात्मक व नियंत्रणात्मक उपाय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।डीसी आयुष सिन्हा ने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रैप के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें तथा आमजन से भी अपील की है कि वे प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग कर जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन का साथ दें।

Related posts

फरीदाबाद: आज ओल्ड फरीदाबाद के भीड़ भाड़ वाले बाजार में दौड़ते हुए नील गाय से मचा भगदड़-देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य सुमन राणा ने किया नागरिक अस्पताल, बाल सुधार गृह एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का औचक निरीक्षण

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस अब रात्रि के समय सवारी के इंतजार में सड़क पर खड़ी महिलाओं को सुरक्षित घर तक छोड़ कर आएगी -सीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x