
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाय को नॉन वेज वाले मोमोज को खिला कर रील बनाने वाले एक यूट्यूबर को,उसके घर जाकर कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, गाय को नॉन वेज खिलाने वाले यूट्यूबर का नाम ऋतिक उम्र 29 वर्ष निवासी नई कॉलोनी , गुरुग्राम है। इस मामले में आरोपित ऋतिक के खिलाफ थाना सेक्टर -56 गुरुग्राम में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ऋतिक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी एक मुकदमा थाना न्यू कॉलोनी , गुरुग्राम में दर्ज करके पांच आरोपितों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों मुकदमों में कुल 6 लोगों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।
पहला मामला थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम में धारा 299, 325 बीएनएस के तहत अंकित एफआईआर संख्या 334/2025 है, जिसमें एक युवक रितिक (उम्र-29 वर्ष) निवासी न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम पर गाय/गौवंश को मोमोज में आपत्तिजनक सामग्री खिलाने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने का आरोपित है। वहीं दूसरा मामला थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में धारा 115, 190, 191(2), 351(2) बीएनएस के तहत अंकित एफआईआर संख्या 305/2025 है, जिसमें उक्त मुकदमा 334/2025 (थाना सेक्टर-56) के मामले में आरोपित रितिक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट करके व धमकी देने का है।थाना सेक्टर-56, गुरुग्राम पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गाय/गौवंश को नॉन-वेज खिलाने वाले आरोपित रितिक (उम्र-29 वर्ष) को दिनांक 08.12.2025 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, जिसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करता है। यह हुड्डा मार्केट में मोमोज खिलाने के कॉम्पटीशन की लाईव विडियो चला रहा था, इसी दौरान लाईव विडियो पर एक व्यक्ति ने वीडियो में पीछे दिख रही गाय को मोमोज खिलाने का कॉमेंट किया तो उसने गाय को नॉन-वेज वाला मोमोज खिला दिया और वीडियो सोशल मीडिया और वायरल कर दी। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया था।

आरोपित रितिक द्वारा गाय को नॉन-वेज मोमोज खिलाने का विरोध करते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा दिनांक 08.12.2025 को दोपहर के समय आरोपित रितिक के घर आकर उसके साथ मारपीट करने तथा उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपित रितिक के पिता की शिकायत पर थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम में मुकदमा अंकित किया गया था, जिसमें थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने व धमकी देने वाले 5 आरोपितों को आज गुरुवार को गुरुग्राम से काबू करके मुकदमा में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया। आरोपितों की पहचान 1. चमन खटाना (उम्र-45 वर्ष) निवासी पटेल नगर (गुरुग्राम), 2. रोहित (उम्र-29 वर्ष) निवासी बार गुर्जर (गुरुग्राम), 3. ललित (उम्र-25 वर्ष) निवासी खदाना जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी मारुति कुंज (गुरुग्राम), 4. केशव (उम्र-22 वर्ष) निवासी ज्योति पार्क (गुरुग्राम) व 5. आयुष्मान (उम्र-20 वर्ष) निवासी न्यू पालम विहार (गुरुग्राम) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने उपरोक्त आरोपित व्यक्ति रितिक द्वारा गाय को नॉन-वेज मोमोज खिलाने की बात पर मारपीट करके रील बनाने की वारदात को अंजाम देना बताया।उपरोक्त दोनों मामलों में पुलिस टीमों द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है। मुकदमों का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

