Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने मनोज मंगरिया गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने आज मनोज मांगरिया गिरोह के तीन सदस्यों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया हैं। पकडे गए बदमाशों पर फरीदाबाद के तीन अलग -अलग थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने पकडे गए बदमाशों के पास से 3 पिस्तौल, 4 रौंद, 2 खोल, 2 राइफल व 1 पंप एक्शन एयर गन बरामद किए हैं।

क्राइम ब्रांच बॉर्डर के प्रभारी संदीप कुमार की माने तो पकडे गए बदमाशों के नाम रविंद्र भड़ाना निवासी गांव नंगला गुजरान, मुजेसर, योगेश निवासी चौक मोहल्ला गांव मांगर, नविंद्र उर्फ़ विक्की निवासी नंगला गुजरान, फरीदाबाद हैं। उनका कहना हैं कि इनमें से बदमाश रविंद्र भड़ाना के खिलाफ थाना मुजेसर ,योगेश के खिलाफ थाना सूरजकुंड व नविंद्र उर्फ़ विक्की के खिलाफ थाना सारन में भारतीय दंड सहिंता की धारा 25.54. 59 व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए गए हैं। उनका कहना हैं कि इन सब के पास से 3 पिस्टल, 4 रौंद, 2 खोल, 2 राइफल व एक पंप एक्शन एयर गन बरामद किए गए हैं जोकि अवैध थे। दरअसल में यह लोग मनोज मंगरिया गिरोह के सदस्य हैं और इन लोगों का असल काम हैं लोगों को हथियार दिखा कर और अपने इलाके में गोलियां चला कर लोगों में दहशत फैलाना हैं और उन लोगों से रंगदारी वसूलना हैं।

Related posts

फरीदाबाद:कोतवाली थाना पुलिस ने आज एनआईटी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 11 लोगों को रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के बिल्डरों ने कानूनी नियमों को खुलेआम उल्लंघन कर ,बना रहे है अवैध रूप से चौथी मंजिल पर फ्लैट,ठगने की साजिश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बहन से गलत कमेंट करने पर नाबालिग भाई ने अपने साथी के संग मिलकर शख्स की हत्या कर फेंका- अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x