Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पूर्व का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज रविवार, सायं 4 बजे से वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की फरीदाबाद पूर्व का संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम डीएवी स्कूल सेक्टर- 14 , फरीदाबाद के ऑडिटोरियम में हुआ। शुरुआत में केंद्र कि आचार्य द्वारा संस्कार पक्ष कार्यक्रम किया जिसमें संस्था द्वारा चलाए जा रहे केन्द्रों के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गिरीश  सेक्टर 8 फरीदाबाद ने की। मंच संचालन योगेन्द्र ने किया तथा सुखबीर गोयत ने आये  हुए अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय मंत्री एवं दक्षिण संभाग प्रमुख श्रीराम अग्रवाल ने  अतिथियों का परिचय करवाया एवं संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मान बीरेंद्र आप राष्ट्रीय प्रभारी है तथा वीएचपी के राष्ट्रीय मंत्री भी है और अपनी संस्था के कार्य को विस्तार से प्रस्तुत किया तथा समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि के द्वारा इस कार्य की आवश्यकता पर बल दिया गया उन्होंने संस्कारित समाज के बिना विकसित भारत की कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हमे एक होकर इस लड़ाई को जीतना है कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कौशिक बिल्ड कॉम सुरेश चंद्र गर्ग, एस के अग्रवाल विनोद भालका अशोक गोगिया सुरेंद्र बंसल सतीश बंसल राजेंद्र गोगिया डॉ. विजय लक्ष्मी सुखपाल अम्बावता इत्यादि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे अंत में विभाग अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने धन्यवाद किया। 

Related posts

केवल संस्कृति श्लोकों के उच्चारण से प्रदेश के युवाओं को नहीं लुभा सकते सीएम : धर्मबीर भड़ाना

Ajit Sinha

घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मोटरसाइकिल को आग लगाने के मामले थाना भूपानी की टीम ने आज 2 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज एनआईटी में तोड़ फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x