Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को आईएमटी मानेसर स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय में अधिकारियों की महत्व पूर्ण बैठक ली। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान राव नरबीर सिंह ने क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों को तत्काल क्रियान्वयन में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचएसआईआईडीसी गुरुग्राम और मानेसर में स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार चार नए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण दिशा में आगे बढ़े, साथ ही उन्होंने सेक्टर 80 में पार्क और खेल का मैदान, तथा नाहरपुर कासन में श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते को पक्का करने के निर्देश भी दिए। राव ने कहा कि इन सभी विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और क्षेत्र के सामाजिक ढांचे को मजबूत करना है।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर एंड आर पॉलिसी के तहत किसानों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए। साथ ही जिन किसानों का मुआवजा लंबित है, उन्हें बिना देरी के प्रदान किया जाए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और एचएसआईआईडीसी को इस दिशा में पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना होगा।
बैठक में चीफ कोऑर्डिनेटर इंडस्ट्रीज सुनील शर्मा,
एचएसआईआईडीसी के डीजीएम अरुण गर्ग, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव,  देवेंद्र यादव शिकोहपुर सहित एचएसआईआईडीसी के अधिकारी तथा  क्षेत्र के अन्य गणमान्य मौजूद रहे। —

Related posts

आपकी बिजली की रीडिंग आपके हाथ में होंगी और गलत या ज्यादा बिजली बिल आने की समस्या खत्म हो जाएगी।

Ajit Sinha

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें चार्टर्ड अकाउंटेंट- राज्यपाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x