Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

चोरी के 85 लाख रुपए के आभूषण और 2 लाख रुपए से अधिक नकदी के साथ 2 नौकरानी बहनें चढ़ी पुलिस के हत्थे।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने एक बड़े चोरी रैकेट का पर्दाफाश कर, दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो घरों में घरेलू सहायिका बनकर घुसती थीं और मौका पाकर लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी लेकर फरार हो जाती थीं। पुलिस की गिरफ्त में खडी मामूनी जना उर्फ मोनी और आशा उर्फ मामोनी उर्फ मोनी यादव को थाना सेक्टर 24 और थाना सेक्टर 49 की पुलिस टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, लोकल इंटेलिजेंस और सर्विलांस की मदद से संदिग्ध महिलाओं की पहचान की। पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं पश्चिम बंगाल भाग गई थीं। नोएडा पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदनीपुर और पश्चिमी मेदनीपुर में दबिश दी। दोनों शातिर चोरनियों को गिरफ्तार किया.डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि इन महिलाओं की निशानदेही पर जो बरामदगी हुई है, वह चौंकाने वाली है।

पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 85 लाख रुपये की भारी मात्रा में कीमती ज्वेलरी और डायमंड, साथ ही लगभग 2 लाख 89 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। उन्होने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पिछले 5 सालों से नोएडा में रहती थी और घरेलू सहायिका के तौर पर काम ढूंढने के बहाने घरों में जाती थीं। जहां भी उन्हें काम मिलता, वे मौका मिलते ही चोरी करतीं और फिर उस जगह पर दोबारा काम करने नहीं जाती थीं। चोरी के माल को ये महिलाएं गलाकर ठीकाने लगा देती थी. दोनों अभियुक्तों को पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन का ट्रांजिट रिमांड मिला है। अब उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गौतमबुद्ध नगर की कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक करता था इस लिए पति ने उसकी रस्सी से गलाघोंट कर हत्या कर दी और कमरे में बंद करके फरार हो गया, गिरफ्तार

Ajit Sinha

एचपीएचसी ने जूनियर इंजीनियरों के लिए टिकाऊ निर्माण पर केंद्रित व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया

Ajit Sinha

क्रिकेट खेल में हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक युवक की बैट से पीट पीट कर हत्या कर दी , तीन लोग हिरासत में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x