Athrav – Online News Portal
नोएडा

जेवर एयरपोर्ट के मुआवजे के लालच में रबूपुरा में बन रही अवैध इमारत भरभराकर ढही, 4 मजदूरों की मौत, कई घायल।  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के पास  नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को अवैध रूप से बन रही तीन मंजिला इमारत उस समय भरभरा कर ढह गई, जब मजदूर लिंटर के लिए डाली गई शटरिंग को हटा रहे थे. हादसे के वक्त वहां करीब दस मजदूर काम कर रहे थे। जो मलबे के नीचे दब गए. सूचना मिलते ही रबूपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन मलबे में दबे चार लोगो ने दम तोड़ दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है। ये जो मलबे का ढेर आप देख रहे हैं, कल तक ये तीन मंजिला इमारत थी। रबूपुरा का नगला हुकुम सिंह गांव, जहां जेवर एयरपोर्ट के मुआवजे के लालच में रातों-रात मौत की इमारत खड़ी की जा रही थी। बुधवार को जब मजदूर शटरिंग हटा रहे थे, तभी यह कच्चा ढांचा भरभरा कर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची, पुलिस और एनडी आरएफ की टीमों ने देर रात तक इनमें से सात घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा जहां जीशान, शाकिर, कामिल नदीम को डॉक्टरो द्वारा ने घोषित कर दिया गया है। घायल दानिश, फरदीन का इलाज किया जा रहा है.

डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस इमारत का निर्माण करवा रहे महावीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है. महावीर सिंह हादसे के बाद से फरार है,  जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

Related posts

शराब की ओवर रेटिंग पर अंकुश लगाने के लिए पेनाल्टी बढ़ाया गया, शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी: एडिशनल चीफ सेक्रेटरी

Ajit Sinha

आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन

Ajit Sinha

अमेरिकी कंपनी में हुई गार्ड की हत्या का खुलासा,सीआरपीएफ के सेवानिवृत  असिस्टेंट कमांडेंट और कंपनी के पूर्व कर्मचारी ने की थी हत्या

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x