Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कंपनी के निदेशक रवि गुप्ता और उनका बेटा सलिल गुप्ता 15 करोड़ 75 लाख रुपए के फ्रॉड के मामले में पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: 15 करोड़ 75 लाख रुपए एक कंपनी के मालिक से फ्रॉड करने के मामले में आज बुधवार को आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ , फरीदाबाद की टीम ने में बाप -बेटे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों, बाप-बेटे के नाम रवि गुप्ता 73 वर्ष और सलिल गुप्ता 40 वर्ष है। इस संबंध में थाना सेक्टर -8, फरीदाबाद में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों ने खुलासा किया कि उनकी कंपनी काफी घाटे में चल रही थी, को पूरा करने के लिए शिकायतकर्ता से उपरोक्त रकम की धोखाधड़ी की है। अभी पुलिस की कार्रवाई जारी है।   
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एक कंपनी के प्रतिनिधि ने थाना सेक्टर- 8, फरीदाबाद में दी शिकायत में बताया कि दिनांक 2 अगस्त 2024 को M/S SWADESH GREEN INFRA LTD कंपनी के मालिक रवि गुप्ता व सलील गुप्ता उनसे मिलने आए, जिन्होंने कहा कि HR COIL  स्टील शीट बेचने से  शिकायतकर्ता की कंपनी को काफी मुनाफा होगा और दोनों मिलकर लाभ कमायेंगे। जिसके बाद आरोपितों ने HR COIL स्टील शीट की एडवांस बुकिंग के नाम पर शिकायतकर्ता से 4.5 करोड़ रुपये भेजने को कहा। इसके उपरांत उपरोक्त के लिए शिकायतकर्ता कंपनी ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से आरोपितों की कंपनी के खाता में कुल 15 करोड़ 75 लाख रुपये भेज दिए । जिसके बाद आरोपितों ने कोई HR COIL स्टील शीट सप्लाई नहीं की। जिस संबंध में थाना सेक्टर 8, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़, फरीदाबाद  की टीम ने रवि गुप्ता (73) व सलील गुप्ता (40) निवासी  नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित रवि व सलील बाप-बेटा हैं, जो M/S SWADESH GREEN INFRA LTD के डायरेक्टर है। इनकी कंपनी M/S SWADESH GREEN INFRA LTD काफी समय से घाटे में चल रही थी। जिस कारण कंपनी पर काफी कर्ज था। कर्ज से निकलने के लिए  उन्होंने योजना बनाई और शिकायतकर्ता की कंपनी के साथ मिलकर HR COIL स्टील शीट का बिजनेस करने के लिए कहा और एडवांस बुकिंग के नाम पर शिकायतकर्ता से कुल 15 करोड़ 75 लाख रुपये कंपनी के खाता में डलवा कर हड़प लिए । आरोपितों को  न्यायलय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : जयहिन्द सेवा दल व श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर ने लगाया 18वां रक्तदान शिविर

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीपीएस स्कूल की बस ने सेक्टर -28 -29 के चौक के समीप एक बाइक सवार कुचला, मौत, बस पुलिस के कब्जे में।

Ajit Sinha

रोहतक पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज मुख्य सिपाही प्रदीप के हत्या के मामले में  दो बदमाशों को  किया गिरफ्तार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
4 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
Bhagwan

Fake News 👎

Bhagwan

DISLIKE for this defamatory post. This doesn’t seem to be a news, rather a gossip. God is watching!

error: Content is protected !!
4
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x