Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिला को दिए कई तोहफ़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़ जिला को कई योजनाओं के तोहफ़े दिए। नई अनाज मंडी नारनौल में रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ के लिए लगभग 83.70 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595. 65 लाख रुपए की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल, 280. 25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से 3 बे बस स्टैंड, 116.25 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सड़क कार्यों का, राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41  
लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्माण, 71.81 लाख रुपए की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपए की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व  31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लगभग 2789.23 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लगभग 2113.94 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पी.डब्ल्यू.डी. (बीएंडआर)-सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क (एडीआर- 127) का सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया। इसी प्रकार  राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य,  193 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सड़क (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले  डुलाना के राजकीय पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया । 

Related posts

भाजपा की स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ कि बैठक, नगर पालिका–नगर परिषदों के होने वाले चुनावों को लेकर हुआ मंथन

Ajit Sinha

बिना किसी खर्च के कालोनियों के घरों के ऊपर से गुजरने वाली खतरनाक 33 के.वी. व 11 के.वी. लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा।

Ajit Sinha

किसान महापंचायत कार्यक्रम के दौरान हुए घटनाक्रम के लिए कांग्रेस व वामपंथियों को जिम्मेवार ठहराया- सीएम  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x