Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट ने आज गांव कुरैशीपुर में अवैध कालोनियों में बड़े से बड़े अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीनों से किया ध्वस्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज गांव कुरैशीपुर में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारी की मानें तो गांव कुरैशीपुर में तक़रीबन 12 एकड़ जमीनों में अवैध रूप से 5 कालोनियों को विकसित किया गया था। जिसमें कई बड़े -बड़े अवैध निर्माण बने हुए थे जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया हैं, इस दौरान पुलिस भारी बल का नेतृत्व उप -निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कर रहे थे।
जिला नगर योजनाकार इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनकी टीम ने गांव कुरैशीपुर की राजस्व सम्पदा में तक़रीबन 12 एकड़ जमीनों में अवैध रूप से पांच कालोनी को विकसित किया जा रहा था जिसमें अवैध रूप से 4 रिहायशी निर्माणधीन निर्माण,दो दुकानें, एक गैस गोदाम,एक आद्यौगिक इकाई, 60 डीपीसी व कई बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज एक जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं।
उनका कहना हैं कि डियूटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे व इस दौरान पुलिस बल का नेतृत्व उप -निरीक्षक सुरेंद्र कुमार कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देख रेख कनिष्ठ अभियंता बसंत कुमार व प्रदीप राणा कर रहे थे।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग: शहर को अतिक्रमण से मुक्त करने की दिशा में चलाया जा रहा है अभियान-एसडीएम वैशाली सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मुख्य बाजार में आज रात एक कपडे की दुकान मैं लगी भयंकर आग ,धु धु जलती हुई देखिए इस वीडियो में

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्यूआरजी अस्पताल में सीवर सफाई के दौरान हुई 4 लोगों के दर्दनाक मौत के मामले में दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x