Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल ने तीन नशेड़ियों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे 11 मोबाइल फोन, दो मोटर साइकिलें व एक स्कूटी बरामद किए हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने दो ऐसे झपटमारों को गिरफ्तार कर ,इन दोनों के कब्जे से झपटमारी की 11 मोबाइल फोन, एक स्कूटी व दो मोटर साइकिलें बरामद किए हैं। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी नशे करने के आदि हैं और नशे के शौक को पुरा करने के चक्कर में छीना झपटी के कार्य किया करते थे।पकड़े गए दोनों झपटमारों से पुलिस तीन मामलों को सुलझा लेने का दावा किया हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल छिल्लर की माने तो उनकी टीम ने कुणाल निवासी मकान नंबर -8016, नंगला इंक्लावेव,फरीदाबाद व अर्जुन निवासी 559, 60 फ़ीट रोड, पर्वतीया कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि कुणाल व अर्जुन दोनों ही नशा करने के आदि हैं और इसे करने के उद्देश्य से लोगों से मोबाइल फोन छीन कर भाग जाते थे और 500 से 1000 रूपए में रेहड़ी,रिक्सा व सब्जी वाले के हाथों में बेच दिया करते थे।
उनका कहना हैं कि पकडे गए चोरो के पास से तीन अप्पो व 8 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा उन्होनें एक वहाँ चोर को गिरफ्तार किया हैं जिनके पास से चोरी के दो मोटर साइकिलें व एक स्कूटी बरामद किये हैं। पकडे गए चोर का नाम राहुल हैं और वह उमराव कालोनी बल्लभगढ़ का रहने वाला हैं। पुलिस इस चोर से चोरी के दो मामलें सुलझाएं हैं।

Related posts

फरीदाबाद: विश्व पर्यटन दिवस-2024 पर वाइब्रेंट गुजरात’ की विशेष झलक

Ajit Sinha

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस समारोह के दिन शहर भर में धारा 144 लागू, बिना आई डी के गेस्ट हाउस, जैसे जगहों पर किसी को ठहरने न दें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दो अलग -अलग हादसों में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x