Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला फरीदाबाद में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी में की छापेमारी की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने आज शुक्रवार को एक कंपनी में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए प्रदूषण से सम्बंधित नियमों को अनदेखी किए जाने का मामले का उजागर किया है।  इस कंपनी में मशीनरी उपकरणों पर पाउडर पेंट व कोटिंग का कार्य किया जाता है लेकिन पेंट व कोटिंग करने के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले केमीकल्स व तेजाव आदि को खुले में छोड़ा जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है। इस मामले में प्रदूषण विभाग की टीम इसके आगे की कार्रवाई कर रही है। 
डीएसपी शाकिर हुसैन ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्लॉट नः 52, सैक्टर-6 फरीदाबाद में चलाई जा रही कंपनी में प्रदूषण विभाग के नियमो की अनदेखी की जा रही है। इस कंपनी में मशीनरी उपकरणों पर पाउडर पेंट व कोटिंग का कार्य किया जाता है लेकिन पेंट व कोटिंग करने के दौरान उपयोग में लाए जाने वाले केमीकल्स व तेजाव आदि को खुले में छोड़ा जाता है। जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा है।उनका कहना है कि  इस सूचना के संबंध में उनके नेतृत्व में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद टीम द्वारा  सुनील यादव AEE प्रइषण नियंत्रण बोर्ड फरीदाबाद के साथ प्लाट न. 52 सैक्टर-6 फ़रीदाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर कंपनी में मोहन हाजिर मिला। जिससे वैध दस्तावेज पेश करने बारे कहा लेकिन वह मौका पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। निरीक्षण के दौरान वाहनों में उपयोग होने वाले, साइड स्टैंड मैन स्टैंड व मोटर कवर आदि पर पाउडर कोटिंग व CED कोटिंग की जा रही थी। मौका पर करीब 15/20 लेबर कार्य कर रहे थे।

मोहन उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि इस स्थान पर दो अलग अलग कंपनी चल रही है, जिनमे इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है। दूसरी कंपनी का नाम कृष्णा कोटिंग है जिसके पार्टनर ललित कुमार है। दोनो कंपनी के संबंध में सुनील यादव AEE द्वारा वैध दस्तावेज / CTE/CTO पेश करते बार कहा लेकिन मौका पर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके। दोनो कंपनी मैं ETP नही लगाया हुआ मिला, Air व वाटर पॉल्यूशन के लिए कोई प्रबंधन करना नही आया गया। उपकरणों पर पेंट करने व कोटिंग करने के बाद निकले केमिकल आदि को खुले में छोड़ा जा रहा था। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओ के सम्बंध में सुनील यादव द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई व नियमानुसार कार्रवाई  करते हुए क्लोजर कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद की लापरवाही पर राइट टू सर्विस कमीशन सख्त, मुआवजे के आदेश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : असफलता कुछ नहीं होती, सिर्फ सफलता ही बड़ी या छोटी होती है: राजीव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायत चुनाव में जिला परिषद के लिए जमा हुए 109 और ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए 280 फार्म दाखिल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x