Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : वाईएमसीए विश्वविद्यालय को रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :  वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद को रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए जिला रैड क्रॉस सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय को आज जिला रैड क्रॉस सोसायटी एवं भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व रक्तदाता दिवस’ के उपलक्ष्य आयोजित एक कार्यक्रम में जिला उपायुक्त  समीर पाल सरो द्वारा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कुल सचिव डॉ. संजय कुमार शर्मा ने पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। यह सम्मान विश्वविद्यालय को वर्ष 2016-17 में जीवन रक्षा एवं रक्तदान से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय की रैडक्रॉस इकाई को सम्मान मिलने पर बधाई दी है। कुलपति ने कहा कि रक्तदान जैसी गतिविधियों का आयोजन शिक्षा का हिस्सा है, जो ‘देने के सुख’ की अनुभूति करवाता है और दूसरों के लिए मदद करने के लिए आगे आने की शिक्षा देना है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनके दायित्वों को समझने और निर्णय लेने की प्रेरणा देते है। कुलसचिव डॉ. संजय कुमार शर्मा ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्याें में प्रत्येक व्यक्ति को हिस्सा लेना चाहिए।

Related posts

लोकसभा चुनाव की आड़ में और ओल्ड एमसीएफ के अधिकारियों की मिलीभगत से आई अवैध दुकानों की बाढ़-होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 300 से ज्यादा ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

Ajit Sinha

पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी फरीदाबाद मै महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक द्वारा आयोजित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x