Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

भाजपा ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी की और बिहार में भी 65 लाख वोट काटे, वोट चोरी से जनता के अधिकार छीने जा रहे- प्रियंका

अजीत सिन्हा की ररपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि बेरोजगारी और अव्यवस्था की वजह से बिहार की आधी आबादी आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है, जहां उन्हें अपमान और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन राज्य की एनडीए सरकार उनकी कोई चिंता नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार और उसके सहयोगी दलों की नजर में बिहार के लोगों और यहां के मुख्यमंत्री तक के लिए कोई सम्मान नहीं बचा है।बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोविंदगंज में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस महासचिव ने याद दिलाया कि दशकों पहले जब न मोबाइल था, न टीवी और न पक्की सड़कें, तब चंपारण के किसानों ने आंदोलन कर महात्मा गांधी जी को प्रेरित किया था। सत्याग्रह की शुरुआत महात्मा गांधी ने यहीं से की थी। लेकिन आज इस ऐतिहासिक धरती की स्थिति बेहद बदहाल है।
20 साल से सत्ता में आसीन बिहार की एनडीए सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। तीन साल में 27 पुल ढह चुके हैं। खेती-किसानी से कमाई नहीं हो पा रही है। पुराने उद्योग और व्यवसाय ठप हो गए हैं। जिससे यहां की आधी आबादी रोजगार की तलाश में पलायन कर अलग-अलग प्रदेशों में जाती है। पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।अपने प्रभावी भाषण में प्रियंका गांधी ने निजीकरण का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर सरकारी उद्योगों को अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को बेचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में हर जगह भ्रष्टाचार फैला हुआ है। उन्होंने महिलाओं के दैनिक संघर्षों, महंगाई, और बच्चों की परवरिश में आने वाली मुश्किलों का भी उल्लेख किया। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में किए गए वोटों की धांधली के खुलासे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में पूरी सरकार चोरी कर ली, जहां 25 लाख फर्जी वोट पाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि वे जनता के वोटों का सम्मान तक नहीं कर रहे हैं और बिहार में भी 65 लाख वोट काटे गए हैं। ऐसी वोट चोरी से जनता के अधिकार छीने जाते हैं। इससे संविधान कमजोर होता है। इसलिए जनता बिहार में महागठबंधन की सरकार बनाए, जो महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए काम करेगी।

प्रियंका गांधी ने बिहार के लिए महागठबंधन के प्रमुख वादों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि वृद्धों और विधवा महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1,500 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी और हर साल इसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी भी होगी। माई-बहन मान सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये हर महीने महिलाओं को मिलेंगे। रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियां होंगी और बिहार वासियों को विशेष आरक्षण मिलेगा। पेपर लीक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। जॉब कैलेंडर बनाकर परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों के दिन पहले से तय किए जाएंगे। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन के कई अन्य वादे भी गिनाए। उन्होंने जनता से महागठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।इस दौरान उनके साथ सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रमोद तिवारी, सुबोधकांत सहाय, बृजेंद्र तिवारी, विश्वनाथ यादव, महेंद्र यादव, संदीप साहनी, सुनील दास आदि मौजूद थे।

Related posts

अवैध रूप से चल रही एक कैफे में छापेमारी करते हुए थाना समयपुर दिल्ली की पुलिस टीम ने 8 लड़कियों सहित 25 लोगों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की और समर्थन देने का किया ऐलान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x