Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राष्ट्रीय हाइलाइट्स

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में स्थित निशान साहिब की परिक्रमा की और शीश नवाकर गुरु चरणों में नमन किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे गुरु नानक देव जी के चरणों में प्रार्थना करते हैं कि हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और जीवन में तरक्की की राह पर अग्रसर हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज कल्याण और मानवता के उत्थान के लिए अनमोल शिक्षाएं दीं, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता के लिए तीन प्रमुख सिद्धांत – नाम जपो, किरत करो और वंड छको दिए। इन सिद्धांतों को अपनाकर हम समाज में सेवा, उदारता और सामाजिक समरसता के भाव को और अधिक प्रबल बना सकते हैं।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्रीमती सृष्टि गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, ओएसडी डॉ. प्रभलीन तथा नाडा साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related posts

आरएसएस:100 साल की यात्रा के उपलक्ष्य में,भारत सरकार ने एक विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया है।

Ajit Sinha

हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष ने जिलास्तरीय गली क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में करी शिरकत

Ajit Sinha

कांग्रेस में बगावत पर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का तंज, बोले “कांग्रेस धड़ों का समूह है जिसकी नहीं चली वो आजाद खड़ा हो गया”

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x