Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

वीडियो सुने:मोदी का शासन अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं, जनता को कमजोर किया, बिहार में 65 लाख वोट काटे- प्रियंका गांधी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी का मौजूदा शासन अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को कमजोर करने का काम किया है और बिहार में 65 लाख वोट काट दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वाल्मीकि नगर में आयोजित विशाल जनसभा में प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में 65 लाख लोग वोट नहीं दे पाएंगे। मोदी ऐसा काम इसलिए करते हैं, ताकि वोट चोरी करके बार-बार अपनी सरकार बना सकें। उन्होंने आगे कहा कि आज मोदी सरकार के शासन में किसान की सुनवाई नहीं है, नौजवान बेरोजगार हैं और महिलाएं संघर्ष कर रही हैं। बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, लेकिन गरीब किसान का ऋण कभी माफ नहीं होता। बिहार में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत भाजपा के तमाम नेता आते हैं, लेकिन केवल ऊल-जलूल बातें करते हैं। जबकि उनकी चिंता होनी चाहिए कि युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा, अपराध पर लगाम कैसे लगेगी और भ्रष्टाचार कैसे कम होगा? प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेता दिन-रात पंडित जवाहरलाल नेहरू को गाली देते रहते हैं, जबकि आज अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर ने न केवल नेहरू की प्रशंसा की, बल्कि उनके भाषण के अंश भी उद्धृत किए। उन्होंने याद दिलाया कि पंडित नेहरू ने देश में विकास की नींव रखी और बड़े उद्योग स्थापित किए, जिन्हें आज मोदी सरकार अपने चहेतों को सौंप रही है।कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि चुनाव के समय महिलाओं को दस हजार रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि पिछले 20 सालों से उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। भाजपा की नीयत गरीबों और किसानों के लिए काम करने की नहीं है। उन्होंने अपील की कि महिलाएं पैसे तो ले लें पर अपने परिवार के भविष्य के लिए वोट महागठबंधन को दें।प्रियंका गांधी ने बिहार के लिए महागठबंधन के प्रमुख वादों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि वृद्धों और विधवा महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1,500 रुपये प्रतिमाह दी जाएगी और हर साल इसमें 200 रुपये की बढ़ोतरी भी होगी। भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन दी जाएगी,जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा। माई-बहन मान सम्मान योजना के तहत 2,500 रुपये हर महीने महिलाओं को मिलेंगे। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी। रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियां होंगी और बिहारवासियों को विशेष आरक्षण मिलेगा। मनरेगा के तहत मजदूरी 300 रुपये प्रतिदिन मिलेगी और काम के दिनों को दोगुना किया जाएगा।

पेपर लीक के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। जॉब कैलेंडर बनाकर परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों के दिन पहले से तय किए जाएंगे। पंचायती राज और नगर निकायों में ईबीसी आरक्षण 30 प्रतिशत और एससी आरक्षण 20 प्रतिशत किया जाएगा। अतिपिछड़ा वर्ग अत्याचार निवारण अधिनियम बनाया जाएगा। निजी शिक्षा संस्थानों में आरक्षण लागू होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाएगा। संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा। 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन के कई अन्य वादे भी गिनाए। उन्होंने जनता से महागठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया।

Related posts

अब आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों की मजबूत होगी नींव, सीएम केजरीवाल ने लांच किया ‘खेल पिटारा’

Ajit Sinha

कांग्रेस ने शहीदों की पत्नियों और सेना पर भाजपा नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए

Ajit Sinha

नोटबंदी चौथी वर्षगाठ: राहुल गांधी ने कहा 4 साल पहले पीएम मोदी जी ने भारत की अर्थव्यवस्था पर आक्रमण शुरु किया-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x