Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक लाख रुपए रिश्वत ले चूका था, और एक लाख रुपए रिश्वत की मांग रहा था -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल द्वारा आज मंगलवार को भ्रष्टाचार के मामले में  राजकुमार, डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, कार्यालय खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, जीन्द को उसके द्वारा शिकायतकर्ता से मांगी गई रिश्वत राशि की रिकॉर्डिंग में आरोपित के आवाज नमूना परिणाम एफ.एस.एल, मधुबन से दिनांक 30.10.2025 को प्राप्त होने उपरान्त गिरफ्तार किया गया। आरोपित  को कल बुधवार को  न्यायालय, जींद में पेश किया जाएगा। मामला यह था कि दिनांक 19.5.2025 को शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी जीन्द में जे.एम.बी. मैडिकोज के नाम से फर्म है। दिनांक 8.5.2025 को निरीक्षक जिला खाद्य एवं औषधि विभाग जीन्द द्वारा उसकी दवाइयों की दुकान से सैंपल लेकर दवाइयों को नकली बताने उपरान्त उसके विरूद्ध डीडीआर दर्ज करवाई गई है। इस सम्बन्ध में वह आरोपित  राजकुमार, उपरोक्त कार्यालय जिला खाद्य एवं औषधि विभाग जीन्द से मिला। आरोपित राजकुमार, उपरोक्त द्वारा शिकायतकर्ता की दवाईयों के सैम्पल को फैल करवाने की धमकी देकर, उससे 1,00,000/- रूपये नकद रिश्वत ली गई। इसके बाद भी आरोपित राजकुमार द्वारा उससे 1,00,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग की गई।

शिकायतकर्ता द्वारा आरोपित  राजकुमार द्वारा उससे माँगी गई रिश्वत राशि से सम्बन्धित रिकार्डिंग कर ली गई इस आधार पर आरोपित  राजकुमार, उपरोक्त कार्यालय जिला खाद्य एवं औषधि विभाग जीन्द के विरुद्ध मुकदमा  संख्या 15 दिनांक 18.6.2025 धारा 7, 7ए, 13(1)(बी), 13(2) पी.सी. एक्ट 1988 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में दर्ज रजिस्टर किया गया था।    

Related posts

फरीदाबाद: नाबालिग लडकी से जबरन देह-व्यापार कराने वाली सेक्टर -29 , हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

सीपी, दिल्ली राकेश अस्थाना ने आयोजित की क्राइम रिव्यू मीटिंग,पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुत्रवधु तन्नू हत्याकांड में डीएलएफ अपराध शाखा की टीम ने किया सनसनीखेज खुलासा, सास सोनिया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x