Athrav – Online News Portal
हरियाणा

सोनीपत:गांव बड़ी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को किया गया ध्वस्त-डीटीपी अजमेर सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:जिला नगर योजनाकार अजमेर सिंह ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को प्रारंभिक चरण में ही ध्वस्त करने के लिए उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गांव बड़ी की राजस्व सम्पदा में गुरूकृपा लान के पीछे पड़ने वाली अवैध कालोनी में लगभग 3 एकड़ में बने डब्ल्यू.बी.एम. रोड़ नेटवर्क, 4 इलैक्ट्रिसिटी पाॅल को ध्वस्त किया गया।

डीटीपी अजमेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार द्वारा कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सडक, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। इससे आपकी मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है अथवा नहीं।डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा जिले के सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक अवैध कॉलोनियों से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए सेक्टर-15 स्थित हुड्डा कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

Related posts

लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई: मनोहर लाल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के लिए चली राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा का पूरा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

कुरुक्षेत्र में हुई भाजपा की कोर कमेटी की फैसला:11 से 14 अगस्त तक भाजयुमो 90 विधानसभाओं में निकालेगा तिरंगा यात्रा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x