Athrav – Online News Portal
पंचकूला

टेप से नंबर प्लेट छुपाई, पुलिस के रोकने पर भी नही रुका, पीछा कर रोका, बाइक इंपाउंड की, 39 हजार का चालान भी काटा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान देखा गया कि एक युवक मोटरसाइकिल पर ओल्ड पंचकूला से टैंक चौक की ओर जा रहे थे जिन्होंने जानबूझकर अपनी मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के दोनों ओर टेप लगाकर उसे छिपाया हुआ था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बाइक नही रोकी।  इस पर सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार ने पीछा करते हुए टैंक चौक के पास  मोटरसाइकिल सवार को रोका। जांच के दौरान उनसे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

विभिन्न यातायात उल्लंघनों के आधार पर कुल 39,000 का चालान किया गया तथा संबंधित मोटरसाइकिल को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, आज विकास नगर नाका पर चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर पाए गए। अन्य उल्लंघनों के साथ प्रत्येक मोटर साइकिल पर 32,000-32,000 का चालान किया गया और दोनों मोटरसाइकिलों को मौके से इंपाउंड कर लिया गया।इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पंचकूला में यातायात नियमों से खिलवाड़ करने व बाइक पर हुडदंगबाजी वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। नंबर प्लेट छिपाने, मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने, बिना दस्तावेज़ वाहन चलाने तथा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों पर ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। उन्होंने अपील की कि सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

पंचकूला पुलिस ने 8 दुकानों में चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किए है।

Ajit Sinha

22 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरप्तार

Ajit Sinha

पैरी मर्डर केस: हत्यारों को हथियार, वाहन और पनाह देने वाले 2 आरोपित पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x