Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: एक महिला ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर अपने पूर्व प्रेमी की रस्सी से गला घोंटकर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एक महिला ने अपने मंगेतर के साथ मिलकर एक बीमा एजेंट्स चंद्र की रस्सी से गला घोंटकर व चोट मार कर सनसनीखेज हत्या करके व उसके शव को सबूत नष्ट करने की नियत से नाले में फेंक दिया जहां से पल्ला थाने की पुलिस ने उसके शव को बरामद किया था। इस मामले में एक एफआईआर पल्ला थाने में दर्ज की गई  थी , और आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस के आल्हा अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच डीएलएफ,फरीदाबाद की टीम को सौंपी गई थी। और डीएलएफ क्राइम ब्रांच,फरीदाबाद  की टीम ने इस मामले में एक महिला  और उसके मंगेतर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम लक्ष्मी व केशव हैं,  ने खुलासा किया कि मृतक चंद्र आरोपित महिला लक्ष्मी को ब्लैकमेल कर रहा था। इसी लिए उसने अपने मंगेतर केशव के संग मिलकर उसकी हत्या कर दी , और उसके शव को नाले में फेंक दिया था। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 26 अक्टूबर की सुबह थाना पल्ला में सूचना प्राप्त हुई कि एत्मादपुर पुल के पास शमशान घाट के नजदीक नाले के पास एक मोटरसाइकिल पडी हुई है, जिस पर थाना की टीम मौका पर पहुंची, जहां पर नाले में एक  व्यक्ति की लाश मिली, जिसके सिर में चोट लगी हुई थी व गले पर रस्सी के निशान थे। तत्पश्चात मोटरसाइकिल की जांच पड़ताल पर मृतक की पहचान चंदर निवासी ईस्ट विनोद नगर कल्याणपुरी, दिल्ली के रूप में हुई।मामले के संबंध में मृतक के भाई मदन गोपाल की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.उनका कहना है  कि क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए  लक्ष्मी (29) निवासी  मीठापुर, दिल्ली व केशव (26) निवासी  संतोष नगर बुराड़ी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक चंदर की आरोपित महिला से 4/5 साल से जानकारी थी। महिला की सगाई अब केशव वासी बुराडी के साथ तय हो गई थी, जिस पर चंदर महिला को केशव से शादी न करने के लिए  ब्लैकमेल करने लगा था। जिस पर महिला और केशव ने चंदर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और महिला ने  गत 25 अक्टूबर को चंदर को अपने पास मीठापुर बुलाया व उसके साथ मोटरसाइकिल पर एतमादपुर की तरफ एक सुनसान जगह ले गई , जहां पर केशव ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर चंदर का रस्सी से गला दबाकर व सिर में चोट मारकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य नष्ट करने के लिए शव को नाले में फेंक दिया। जिनको कल  न्यायालय में पेश कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : जेएनयू की छात्रों व छात्रा से मारपीट और बलात्कार की कोशिश करने के चार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसीपी।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चोरी की वैगनआर कार से 24 अवैध ऑटोमेटिक पिस्टल सहित 3 सप्लायर को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के खाता से 68 करोड़ रुपए गबन करने के मामले में एसीबी ने तीन आरोपितों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x